Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उद्योगपति का बेटा 72 घंटे से लापता:जालौन पुलिस तलाश में जुटी, लौटने की भावुक अपील कर रहे परिजन

    2 hours ago

    1

    0

    जालौन के उरई शहर के एक प्रतिष्ठित उद्योगपति रामौतार राजपूत का बेटा बीते तीन दिनों से लापता है, जिससे परिवार में हड़कंप मचा हुआ है। घर परिवार में चिंता का माहौल बना हुआ है। बताया जा रहा है कि डॉ. चंद्रभान किसी बात से नाराज होकर घर से निकल गए, लेकिन 72 घंटे से अधिक समय बीत जाने के बाद भी उनका कोई सुराग नहीं लग सका है। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और तलाश शुरू कर दी है। हालांकि अभी तक उनकी लोकेशन का पता नहीं चल पाया है। पुलिस की टीमें संभावित स्थानों पर जांच कर रही हैं, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी है। इधर, बेटे के लापता होने से परिवार पूरी तरह टूट चुका है। खासकर उनकी बुजुर्ग मां का रो-रोकर बुरा हाल है। वह लगातार अपने बेटे के सकुशल लौट आने की दुआ कर रही हैं। मां की आंखें दरवाजे पर टिकी हैं, मानो हर पल बेटे के लौटने का इंतजार कर रही हों। परिवार के अन्य सदस्य भी गहरे सदमे में हैं और किसी अनहोनी की आशंका जता रहे हैं। लापता बेटे की तलाश के लिए परिवार ने अनोखा प्रयास भी शुरू किया है। पूरे जालौन जिले के साथ-साथ अन्य जिलों की बसों में भी भावुक अपील वाले पोस्टर चस्पा किए जा रहे हैं। पोस्टरों में बेटे से घर लौटने की मार्मिक गुहार की गई है, जिसमें मां के इंतजार का जिक्र लोगों को भावुक कर रहा है। परिवार के लोग सोशल मीडिया के जरिए डॉ. चंद्रभान को सुरक्षित घर लौटने की अपील कर रहे हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि जल्द ही युवक को खोज लिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा पुलिस ने मुठभेड़ में तीन लुटेरों को पकड़ा:एक के पैर में गोली लगी, सोने के आभूषणों से भरा बैग लूटकर भागे थे
    Next Article
    अखिलेश यादव ने गाेरखपुर हत्याकांड पर उठाए सवाल:बोले- किसका नाम FIR से हटाया, किसको बचाया जा रहा है?

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment