Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    UPTET के लिए शिक्षकों को मिलेगा अवकाश:योगी सरकार ने जारी किया शासनादेश, 2, 3 व 4 जुलाई को है परीक्षा

    5 hours ago

    2

    0

    उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा विभाग में कार्यरत 1.86 लाख कार्यरत शिक्षकों के लिए बड़ी और राहत भरी खबर है। आगामी 2, 3 और 4 जुलाई 2026 को होने जा रही 'उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा' (U.P.TET)-2026 में शामिल होने वाले सेवारत शिक्षकों को सरकार ने विशेष अवकाश देने का निर्णय लिया है। विशेष सचिव अवधेश कुमार तिवारी की ओर से इस संबंध में आधिकारिक शासनादेश भी जारी कर दिया गया है। सुप्रीम कोर्ट के 'अनिवार्य टेट' के कड़े रुख के बाद उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षकों के सामने करियर का सबसे बड़ा संकट खड़ा हो गया है। दशकों से पढ़ा रहे शिक्षकों को अब नए अभ्यर्थियों के साथ परीक्षा हॉल में बैठना पड़ रहा है। ऐसे में परीक्षा की तैयारी और सेंटर तक पहुंचने के लिए छुट्टी मिलना एक बड़ी व्यावहारिक राहत है। शासनादेश में क्या है खास? क्यों इस बार UPTET दे रहे हैं पुराने शिक्षक? प्रदेश में लगभग 1.86 लाख सेवारत शिक्षक टीईटी पास नहीं है। इसमें कई शिक्षक अगले पांच से छह साल में रिटायर भी होन वाले हैं। 25 से 30 साल से पढ़ा रहे शिक्षक भी शामिल हैं। सुप्रीम कोर्ट ने अभी हाल ही में देश भर में 8वीं तक पढ़ा रहे शिक्षकों के लिए 31 अगस्त 2027 तक हर हाल में टीईटी परीक्षा पास करने का निर्देश दिया है। इसके लिए राज्य सरकारों को कम से कम दो टीईटी की परीक्षा कराने के लिए भी कहा है। यदि तय समय सीमा तक परीक्षा पास नहीं की, तो नौकरी से हाथ धोना पड़ सकता है। बिना TET पास किए इन शिक्षकों का प्रमोशन (पदोन्नति) भी लंबे समय से अटका हुआ है। बीटीसी शिक्षक संघ ने की थी अवकाश की मांग उत्तर प्रदेश बीटीसी शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिल यादव ने इस मांग को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा था। मांग पूरी होने पर संघ और प्रदेश के लाखों शिक्षकों ने मुख्यमंत्री और प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त किया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अखिलेश ने विधायक कमाल अख्तर से कहा-इस्तीफा दे दो:तुरंत मुख्य सचेतक पद छोड़ा; सांसद रुचि वीरा ने शिकायत की थी
    Next Article
    राम मंदिर दान चोरी विवाद पर ट्रस्ट कोषाध्यक्ष की चुप्पी:उज्जैन में भास्कर के सवालों पर मुंह पर उंगली रखी, चुप रहने का इशारा किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment