Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    UPPSC गेट पर प्रतियोगी छात्रों का प्रदर्शन:छात्र बोले-आयोग अडानी-अंबानी जैसे बैठे हैं, बच्चे कोर्ट-कोर्ट घूम रहे

    2 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) के गेट नंबर दो के सामने प्रतियोगी छात्रों ने जोरदार प्रदर्शन किया। एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (एई) एवं स्टॉक ट्रेडर एनालिस्ट (स्टा) मेन्स परीक्षा का परिणाम घोषित करने की मांग को लेकर सोमवार को सैकड़ों छात्र अयोग पर इकट्‌ठा हुए। वर्षों से लटके परिणामों को तत्काल जारी करने की मांग को लेकर नारेबाजी की। परिणाम घोषित करो, भविष्य नष्ट न करो प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने आयोग पर लेटलतीफी का आरोप लगाते हुए कहा कि इससे हजारों छात्रों का भविष्य अधर में लटक गया है। संयुक्त छात्र मोर्चा के पंकज पांडेय ने हाथ में कागजात लहराते हुए कहा कि आज हम यूपीपीएससी गेट नंबर दो के सामने हैं। इसका एकमात्र कारण लगातार रिजल्ट में देरी है। एई और एग्रीकल्चर के छात्र कई बार ज्ञापन दे चुके, लेकिन कोर्ट में हर बार 'नेक्स्ट डेट' का बहाना बनाया जाता है। सुनवाई के दिन नंबर ही नहीं आता। 17 बार हो चुका है। छात्र हाथ में पोस्टर लेकर रिज्ल्ट जारी करो, मेरिट सूची पूरी करो नारे लगाते नजर आए। तारीख पे तारीख का तंज छात्रों ने तंज कसते हुए कहा कि तारीख पे तारीख लेकर मजाक बना रखा है। बच्चे कोर्ट-कोर्ट घूमें और आयोग अडानी-अंबानी जैसे बैठे रहें? हम बार-बार शांति से वार्ता करते हैं, लेकिन वही तारीख पे तारीख। कोर्ट में फंसा है तो जवाब दाखिल करो। न्यायालय की आदेश न मानने की आदत खराब हो गई है। उन्होंने चेतावनी दी कि शीघ्र रिजल्ट न आने पर आंदोलन तेज होगा। छात्र संगठनों ने मुद्दे को विधानसभा तक ले जाने का ऐलान किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सेंट्रल मार्केट में धरने पर मुखिया को बोलने से रोका:धरने से लौटे सपा नेता , मुखिया गुर्जर बोले- भाजपा नेताओं का धरने पर कब्जा
    Next Article
    नव विवाहिता ने चाकू से अपना गला रेत डाला, मौत:उन्नाव में पति से दवा दिलाने को लेकर हुआ झगड़ा, 6 महीने पहले की थी इंटरकास्ट कोर्ट मैरिज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment