Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    UPPCS मुख्य परीक्षा 2025 आज से शुरू:प्रयागराज और लखनऊ के 27 केंद्रों पर होगी, 11403 अभ्यर्थी शामिल होंगे

    3 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) की सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (पीसीएस) मुख्य परीक्षा-2025 आज से शुरू हो गई है। यह परीक्षा 29 मार्च से एक अप्रैल तक प्रयागराज और लखनऊ के 27 केंद्रों पर आयोजित होगी। इसमें कुल 11,403 अभ्यर्थी इसमें भाग लेंगे। प्रयागराज के 12 केंद्रों पर 4,757 और लखनऊ के 15 केंद्रों पर 6,646 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं। परीक्षा दो पालियों में होगी- सुबह 9 से 12 बजे तक और दोपहर 2:30 से 5:30 बजे तक। प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। केंद्र व्यवस्थापकों व सह-केंद्र व्यवस्थापकों की ब्रीफिंग मंगलवार को कलेक्ट्रेट के संगम सभागार में हुई, जबकि बाह्य व आंतरिक पर्यवेक्षकों की बैठक बुधवार को सेंट एंथोनी कॉन्वेंट गर्ल्स इंटर कॉलेज में आयोजित की गई। सह-केंद्र व्यवस्थापकों व सभी कक्ष निरीक्षकों (बाह्य व आंतरिक) को शुक्रवार को परीक्षा केंद्रों पर रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं। एक दिसंबर 2025 को घोषित प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम में पीसीएस-2025 के 920 पदों के लिए 11,727 अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा के लिए सफल घोषित किया गया था। इसके लिए 6,26,387 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था और 12 अक्टूबर 2025 को प्रारंभिक परीक्षा में 2,65,270 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। प्रयागराज प्रशासन ने परीक्षा शांतिपूर्ण व निष्पक्ष ढंग से कराने के लिए विशेष सुरक्षा व यातायात व्यवस्था की है। अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे समय पर पहुंचें और आवश्यक दस्तावेज साथ लाएं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोंडा में चलती मोटरसाइकिल में लगी भीषण आग, VIDEO:चालक ने कूदकर बचाई जान, पेट्रोल ओवरफ्लो होने से हुआ हादसा
    Next Article
    गंगा में जलस्तर वृद्धि, किसानों की फसलें डूबीं:उन्नाव में गंगाघाट क्षेत्र में लाखों का नुकसान; किसानों ने मुआवजे की मांग की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment