Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    UP Cabinet Expension: योगी सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार, जाट नेता Bhupendra Chaudhary ने ली मंत्री पद की शपथ

    1 hour from now

    2

    0

    उत्तर प्रदेश में आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कैबिनेट का विस्तार हुआ।आदित्यनाथ सरकार के रविवार को हुए दूसरे मंत्रिमंडल विस्तार में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने ‘जन भवन’ में आयोजित समारोह में चौधरी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। मुरादाबाद के रहने वाले जाट नेता भूपेंद्र सिंह चौधरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रमुख जाट नेताओं में गिना जाता है जिन्होंने राम मंदिर आंदोलन में भी सक्रिय भूमिका निभाई थी।इसे भी पढ़ें: 'जिस शाख पर बैठे हो...', Brij Bhushan Singh का cryptic post, Yogi Cabinet में बेटे को जगह नहीं मिलने से नाराज?चौधरी इससे पहले वर्ष 2017 से 2019 तक पंचायती राज राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और बाद में कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। हालांकि, प्रदेश अध्यक्ष चुने जाने के बाद उन्होंने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। चौधरी  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और भाजपा में लंबे समय तक सक्रिय रहे और उन्होंने वर्ष 1999 में संभल लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के खिलाफ चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।इसे भी पढ़ें: शपथ ग्रहण में योगी-शुभेंदु का वो पल! भगवा गमछे ने बंगाल में दे दिया बड़ा संदेश! चौधरी वर्ष 2016 में पहली बार विधान परिषद सदस्य बने थे और वर्तमान में भी वह उच्च सदन के सदस्य हैं। वर्ष 2017 में प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद उन्हें पंचायती राज राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाया गया था। बाद में वर्ष 2019 में उन्हें इसी विभाग का कैबिनेट मंत्री नियुक्त किया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Bengaluru में PM Modi के कार्यक्रम स्थल से कुछ ही दूरी पर मिला विस्फोटक, High Alert पर सुरक्षा एजेंसियां
    Next Article
    'जिस शाख पर बैठे हो...', Brij Bhushan Singh का cryptic post, Yogi Cabinet में बेटे को जगह नहीं मिलने से नाराज?

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment