Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    UP ATS ने दो संदिग्ध आतंकियों को दबोचा:पुलिस पर हमले की साजिश रच रहे थे; पाकिस्तानी गैंगस्टर्स के संपर्क में थे

    3 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (ATS) ने एक बड़े आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है, जो कथित तौर पर पाकिस्तान से संचालित नेटवर्क के संपर्क में थे और देश के संवेदनशील ठिकानों पर हमले की साजिश रच रहे थे। गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम दानियाल अशरफ (23 वर्ष), बाराबंकी और कृष्णा मिश्रा (20 वर्ष), कुशीनगर है। दोनों युवक पाकिस्तान के कथित गैंगस्टर शहजाद भट्टी, आबिद जट और हम्माद के संपर्क में पाए गए। कृष्णा को गोरखपुर और दानियाल को बाराबंकी से गिरफ्तार किया गया है। एटीएस के प्रवक्ता ने बताया कि ये दोनों पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई और पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी के निर्देश पर महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों, पुलिस थानों और वर्दीधारी व्यक्तियों पर हमले की साजिश रच रहे थे। एटीएस को जानकारी मिली थी कि पाकिस्तानी आतंकवादी संगठन सोशल मीडिया (खासकर इंस्टाग्राम) के जरिए भारतीय युवाओं को फुट सोल्जर और स्लीपर सेल के रूप में भर्ती कर रहे हैं। पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी, आबिद जट और हम्माद के निर्देश पर इन युवाओं को आर्थिक लालच देकर रेडिकलाइज किया जा रहा था। इनका मकसद संवेदनशील संस्थानों, पुलिस थानों, चौकियों और पुलिसकर्मियों पर हमला कर देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता को खतरे में डालना था। पूछताछ में पता चला कि दोनों आरोपी पाकिस्तानी हैंडलर्स के संपर्क में थे। उनके फोन में शहजाद भट्टी, आबिद जट और हम्माद के नंबर सेव थे। इनके पास से वीडियो कॉल, वॉइस नोट्स, व्हाट्सएप चैट और देश-विरोधी बातचीत के सबूत मिले हैं। दानियाल अशरफ ने एक अन्य राज्य के पुलिस स्टेशन का रेकी वीडियो बनाकर हैंडलर्स को भेजा था। उसने हमले के लिए पैसे और हथियार (गन) की मांग भी की थी। हम्माद ने आबिद जट की पाकिस्तानी डॉन लिखी फोटो भेजी थी, जिसकी 50 प्रतियां छपवाकर महत्वपूर्ण जगहों पर चिपकाने की बात कही गई थी। कृष्णा मिश्रा के फोन में शहजाद भट्टी और आबिद जट के वीडियो मिले, जिनमें किसी वर्दीधारी व्यक्ति को गोली मारकर वीडियो भेजने का टास्क दिया गया था। रेकी का वीडियो भी बरामद हुआ है जिसमें दोनों हैंडलर्स ने कृष्णा और उसके दो साथियों को यह टास्क सौंपा था। पूछताछ में दोनों ने बताया कि शहजाद भट्टी ने इंस्टाग्राम पर संपर्क कर कहा था, मेरे कहने के अनुसार काम करोगे तो मैं तुम्हें इंडिया में हीरो बना दूंगा। यूपी एटीएस ने इनके पास से एक देशी पिस्तौल (9 एमएम), एक तमंचा .315 बोर, 6 जिंदा कारतूस (9 एमएम) और दो मोबाइल फोन बरामद किया है। आरोपी कौन हैं? कृष्णा मिश्रा: पुत्र छोटेलाल मिश्रा, उम्र 20 वर्ष। मूल निवासी ग्राम हरपुर, थाना जटहन बाजार, कुशीनगर। वर्तमान में बेलवामिश्र, थाना रविन्द्रनगर, कुशीनगर में रहता है। दानियाल अशरफ: पुत्र महमूद अंसारी, उम्र 23 वर्ष। निवासी ग्राम किन्तूर, थाना बदोसराय, बाराबंकी। खबर अपडेट हो रही है…
    Click here to Read more
    Prev Article
    इकाना में विराट की 15 फीट ऊंची तस्वीर लगी:पोस्टर लेकर पहुंचे फैंस, RCB कोच ने कहा- 4 पेसर का हमारा पास ऑप्शन
    Next Article
    यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:अखिलेश बोले- मेरे पास रुपए नहीं; सिपाही पति के शव से लिपटकर रोई पत्नी, दुल्हन ने प्रेमी के साथ जान दी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment