Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की:पारिवारिक कलह से परेशान था मृतक, पुलिस जांच जारी

    3 hours ago

    1

    0

    उन्नाव के माखी थाना क्षेत्र में एक युवक ने पारिवारिक कलह से परेशान होकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना उदित खेड़ा मजरा बौनामऊ गांव में हुई। सूचना मिलते ही गांव और परिवार में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान 33 वर्षीय सुनील पुत्र राम औतार के रूप में हुई है। वह मजदूरी करके अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। सुनील की शादी करीब चार साल पहले हुई थी और उसके दो छोटे बच्चे हैं - तीन साल की बेटी वैष्णवी और डेढ़ साल का बेटा गगन। परिजनों के अनुसार, पिछले कुछ समय से घर में पारिवारिक कलह चल रही थी, जिससे सुनील मानसिक रूप से परेशान था। उसने घर के अंदर ही फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। जब वह काफी देर तक दिखाई नहीं दिया, तो परिजनों ने तलाश शुरू की और उसका शव कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना की सूचना पर माखी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार, प्रथम दृष्टया मामला पारिवारिक कलह से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। पुलिस ने बताया कि मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है और परिजनों से पूछताछ कर घटना के कारणों की विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी। ग्रामीणों ने सुनील को मेहनती बताया और उसकी मौत से गांव में शोक का माहौल है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यात्रियों को मिलेगी राहत, स्पेशल ट्रेनें चलती रहेंगी:भीषण गर्मी को देखते हुए जुलाई तक बढ़ाया गया संचालन
    Next Article
    जौनपुर में बिजली आपूर्ति दावों से कम:ग्रामीण क्षेत्रों में 10-12 घंटे, शहर में 20 घंटे मिल रही बिजली

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment