Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में रामनवमी पर भव्य शोभायात्रा निकली:सिद्धनाथ मंदिर से खंडेश्वर मंदिर तक निकला जुलूस, भक्तों की उमड़ी भीड़

    1 hour ago

    1

    0

    उन्नाव के हजारी टोला स्थित सिद्धनाथ मंदिर में शुक्रवार दोपहर रामनवमी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर सदर विधायक पंकज गुप्ता ने विधि-विधान से भगवान श्रीराम का पूजन-अर्चन किया और प्रदेश व जनपदवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जिससे पूरा वातावरण 'जय श्रीराम' के जयघोष से गूंज उठा। पूजन कार्यक्रम के बाद एक भव्य शोभायात्रा एवं जुलूस निकाला गया। यह शोभायात्रा सिद्धनाथ मंदिर से प्रारंभ होकर छोटा चौराहा, बड़ा चौराहा, स्टेशन रोड होते हुए खंडेश्वर मंदिर पहुंचकर संपन्न हुई। जुलूस के दौरान श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए भगवान श्रीराम के जयकारे लगा रहे थे। रास्ते भर श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया। कार्यक्रम में सदर विधायक पंकज गुप्ता ने कहा कि रामनवमी केवल धार्मिक आस्था का पर्व नहीं, बल्कि मर्यादा, सत्य और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा भी देता है। उन्होंने लोगों से भगवान श्रीराम के आदर्शों को जीवन में अपनाने का आह्वान किया। जुलूस में विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों के सदस्य भी शामिल रहे, जिन्होंने अनुशासन और उत्साह के साथ आयोजन को सफल बनाया। शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। प्रमुख चौराहों और मार्गों पर पुलिस बल तैनात किया गया था, जिससे यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रही और किसी प्रकार की अव्यवस्था नहीं हुई। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जगह-जगह पानी और प्रसाद वितरण की व्यवस्था भी की गई थी। जुलूस में बड़ी संख्या में महिलाएं, युवक और बुजुर्ग शामिल हुए। धार्मिक ध्वज, झांकियां और भक्ति संगीत ने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया। खंडेश्वर मंदिर पहुंचकर आरती और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। रामनवमी के अवसर पर आयोजित इस धार्मिक आयोजन ने शहर में श्रद्धा, उत्साह और भाईचारे का संदेश दिया। देर शाम तक मंदिरों में दर्शन-पूजन का क्रम जारी रहा और भक्तों ने भगवान श्रीराम से सुख-शांति की प्रार्थना की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलरामपुर में धोखाधड़ी, जाली दस्तावेज मामले में आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने ओवरब्रिज के पास से दबोचा, आपराधिक षड्यंत्र का आरोप
    Next Article
    संभल में कड़ी सुरक्षा के बीच जुमे की नमाज:रमजान के बाद पहली नमाज में 1000 लोग, अमन-शांति की दुआ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment