Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में मृत व्यक्ति को जिंदा दिखाकर जमीन हड़पी:फर्जी बैनामा कराने वाले दंपति समेत तीन गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार

    2 hours ago

    1

    0

    उन्नाव जिले में जमीन हड़पने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। इसमें एक मृत व्यक्ति को जिंदा दिखाकर उसके नाम पर फर्जी बैनामा कराने का खुलासा हुआ है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी दंपति समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मौरावां क्षेत्र के हिलौली ब्लॉक स्थित गढ़ीथोक गांव निवासी श्रीराम पुत्र रामस्वरूप ने 15 अप्रैल को दही थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। श्रीराम ने आरोप लगाया कि वह पिछले लगभग 40 सालों से जिस भूमि पर खेती कर रहे हैं, उसे धोखाधड़ी और जालसाजी से हड़पने का प्रयास किया गया। शिकायत के अनुसार, यह जमीन मूल रूप से शिवराम पुत्र शिवदीन के नाम दर्ज थी, जिनकी करीब 35 से 40 वर्ष पहले मृत्यु हो चुकी है। शिकायत में बताया गया है कि मौरावां क्षेत्र के ग्राम बरदहा निवासी शिवम द्विवेदी और हिलौली क्षेत्र के ग्राम केशी की रहने वाली गुलनाज पत्नी मोहम्मद इस्लाम ने आपराधिक साजिश रची। उन्होंने फर्जी दस्तावेज तैयार किए और मदारी नामक व्यक्ति को मृत शिवराम के रूप में प्रस्तुत कर उसके नाम से फर्जी बैनामा करा लिया। इस प्रकार आरोपियों ने मृतक को जीवित दिखाकर जमीन पर अवैध कब्जा करने का प्रयास किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की। साक्ष्य संकलन के दौरान धोखाधड़ी, जालसाजी और कूटरचना के पुख्ता प्रमाण मिले, जिसके आधार पर मुकदमे में षड्यंत्र की धाराएं भी जोड़ी गईं। पुलिस टीम ने हिलौली क्षेत्र के ग्राम खागा निवासी केशन, मोहम्मद इस्लाम और उसकी पत्नी गुलनाज को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। मुख्य नामजद आरोपी शिवम द्विवेदी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पीड़ित किसान श्रीराम ने प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है और अपनी जमीन वापस दिलाने की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुरादाबाद में आंधी में टीनशेड गिरा, महिला की मौत:घर का सामान समेटते समय हादसा
    Next Article
    डीएम के निर्देश पर शाहगंज मार्केट में स्वच्छता अभियान:सोनभद्र में गंदगी मिलने के बाद 100 सफाईकर्मियों ने की सफाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment