Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में कीटनाशी दुकानों पर छापा:2 लाइसेंस निलंबित, 2 को नोटिस जारी

    2 hours ago

    1

    0

    उन्नाव में शासन एवं जिलाधिकारी के निर्देश पर कीटनाशी दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया। जिला कृषि रक्षा अधिकारी शशांक ने अचलगंज और बीघापुर क्षेत्र में यह कार्रवाई की। इस दौरान कई अनियमितताएं पाए जाने पर दो दुकानों के लाइसेंस तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिए गए, जबकि दो अन्य को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने दुकानों पर स्टॉक बोर्ड, रेट बोर्ड, वितरण रजिस्टर, स्टॉक रजिस्टर और कैश मेमो की गहन जांच की। जांच में नियमों का पालन न करने पर नवीन खुशहाली किसान सेवा केंद्र और मनोज बीज भंडार, अचलगंज को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। इसके अतिरिक्त, मेसर्स शिव शक्ति बीज भंडार, अचलगंज से दो कीटनाशक रसायनों के नमूने लेकर प्रयोगशाला परीक्षण के लिए भेजे गए हैं। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यदि नमूनों की गुणवत्ता मानकों के अनुरूप नहीं पाई जाती है, तो संबंधित विक्रेता के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिला कृषि रक्षा अधिकारी ने सभी विक्रेताओं को निर्देश दिए कि वे सभी आवश्यक अभिलेख व्यवस्थित रखें और शासन द्वारा निर्धारित नियमों के तहत ही कीटनाशकों की बिक्री करें। उन्होंने जोर दिया कि रेट बोर्ड, स्टॉक बोर्ड, कैश मेमो, वितरण रजिस्टर और स्टॉक रजिस्टर अनिवार्य रूप से प्रदर्शित व संधारित किए जाएं। विक्रेताओं को "ग्रो सेफ" पोस्टर और निर्धारित बैनर अपने प्रतिष्ठानों पर लगाने के भी निर्देश दिए गए, ताकि किसानों को सही जानकारी मिल सके। साथ ही, सभी कीटनाशी विक्रेताओं को IPMS पोर्टल पर अनिवार्य रूप से पंजीकरण कराने को कहा गया। बिना पंजीकरण के संचालन करने पर लाइसेंस निरस्त करने की चेतावनी दी गई है। अधिकारियों ने यह भी निर्देशित किया कि दुकानें अनावश्यक रूप से बंद न रखी जाएं और किसानों को कीटनाशक निर्धारित मूल्य पर ही उपलब्ध कराए जाएं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी इस तरह के निरीक्षण अभियान जारी रहेंगे। किसी भी प्रकार की अनियमितता मिलने पर संबंधित विक्रेता के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी, जिससे किसानों को गुणवत्तापूर्ण और मानक के अनुरूप कीटनाशक मिल सकें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रेस्टोरेंट पर बम चलाने वाले की क्रिमिनल हिस्ट्री:11वीं की छात्रा को सरेआम कार में अगवा करने में भी हुआ था नामजद
    Next Article
    रायबरेली में युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान:पत्नी के अवैध संबंध से आहत होकर उठाया कदम, कहा- मैं अब दुनिया छोड़कर जा रहा हूं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment