Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में चलती बस में लगी आग का VIDEO:20 फीट ऊपर तक उठा धुएं का गुबार, टायर धू-धू कर जला, बाल-बाल बचे 25 यात्री

    3 hours ago

    1

    0

    उन्नाव के अचलगंज थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक निजी बस में आग लग गई। यह बस रायबरेली से उन्नाव की ओर आ रही थी, तभी पचोड्ड गांव के पास उसमें धुआं उठने लगा और देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गईं। चालक की सूझबूझ से बस में सवार सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि आग लगते ही ड्राइवर ने तुरंत बस को सड़क किनारे रोका और सभी यात्रियों को नीचे उतार दिया। इसी दौरान बस का एक टायर तेज धमाके के साथ फट गया, जिससे आग और तेजी से फैल गई। देखते ही देखते बस पूरी तरह आग की चपेट में आ गई। आग की ऊंची लपटें और धुएं का गुबार दूर से ही दिखाई दे रहा था, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही अचलगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। इंस्पेक्टर बृजेश शुक्ला ने पुलिस बल के साथ यातायात को नियंत्रित किया और सड़क पर वाहनों की आवाजाही को सुरक्षित रूप से जारी रखा। स्थानीय लोगों ने भी आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की तीव्रता अधिक होने के कारण दमकल विभाग को सूचित किया गया। दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि, तब तक बस का अधिकांश हिस्सा जलकर खाक हो चुका था। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी भी यात्री के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। प्रारंभिक आशंका है कि यह तकनीकी खराबी या शॉर्ट सर्किट के कारण हुआ होगा। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और बस के मालिक तथा चालक से पूछताछ की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ में 15 पुलिसकर्मियों के तबादले:दरवाजा तोड़ने वाले सब इंस्पेक्टर हटाए गए, मीडिया सेल की जिम्मेदारी मिली
    Next Article
    गोपालपुर सीट पर सपा की पहली पसंद चंचल यादव:भाजपा से सत्येंद्र राय और बसपा से अब्दुल मन्नान; जानिए विधायक का क्या हुआ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment