Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में बोलेरो की टक्कर से बाइकसवार तीन की मौत:10 फीट दूर उछलकर गिरे, मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़े; दाह संस्कार से लौट रहे थे

    2 hours ago

    1

    0

    उन्नाव में एक भीषण सड़क हादसे में तीन व्यक्तियों की मौत हो गई। ये तीनों दाह संस्कार से लौट रहे थे, उसी समय तेज रफ्तार बोलेरो सामने से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइकसवार तीनों व्यक्ति उछलकर 10 फीट दूर जा गिरे। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा होते ही घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोग तुरंत इन तीनों के पास पहुंचे। टक्कर मारने के बाद चालक बोलेरो लेकर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एंबुलेंस की सहायता से तीनों के शवों को सीएचसी में पहुंचाया। खबर से जुड़ी देखिए तीन तस्वीरें… अब पढ़िए पूरी घटना… यह घटना मंगलवार रात करीब साढ़े 10 बजे बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे के पास अरगुपुर गांव के सामने हुई। इन तीनों युवको की शिनाख्त अभी तक नही हो पाई है। जानकारी के अनुसार ये तीनों युवक शाम को दाह संस्कार कराकर वापस लौट रहे थे। तीनों एक ही बाइक पर सवार थे। अरगुपुर गांव के पास पहुंचने पर सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने इनकी बाइक टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइकसवार तीनों लोग उछलकर 10 फीट दूर जा गिरे। इस हादसे में तीनों व्यक्तियों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। इस घटना से अफरा-तफरी की कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। घटना होते ही तेजी से आवाज सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंच गए। टक्कर मारने के बाद चालक बोलेरो लेकर फरार हो गया। हादसे में बाइक के परखच्चे उड़ गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों के शवों को सीएचसी पहुंचाया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी शुरू कर दी है। पुलिस ने स्थानीय लोगों से पूछताछ कर बोलेरो व चालक की तलाश शुरू कर दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इलाहाबाद हाईकोर्ट में तैयार हुआ फीडिंग रूम:क्रैच फैसिलिटी के निर्माण के लिए सरकार ने जारी किया फंड
    Next Article
    RCB सबसे महंगी IPL टीम:₹16.71 हजार करोड़ में आदित्य बिड़ला, टाइम्स ग्रुप समेत 4 कंपनियों ने खरीदा; राजस्थान रॉयल्स 15 हजार करोड़ में बिकी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment