Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में 12 साल की लड़की की मौत:खेत पर खाना ले जा रही थी, रास्ते में पंपिग सेट पर पानी पीने रुकी थी, बेल्ट में फंसकर जान गई

    18 hours ago

    1

    0

    उन्नाव जिले के फतेहपुर चौरासी थाना क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक हादसे में 12 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई। यह घटना मिठ्ठूखेड़ा गांव में हुई, जहां किशोरी खेत पर खाना लेकर जा रही थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार, सुरेश रैदास की पुत्री कोमल रैदास (12) अपने पिता के लिए खेत में खाना ले जा रही थी। रास्ते में स्थित दयाशंकर लोध के पंपिंग सेट पर वह पानी पीने के लिए रुकी। पानी पीते समय वह अचानक पंपिंग सेट के पट्टे (बेल्ट) की चपेट में आ गई। तेज रफ्तार से चल रहे पट्टे में फंसने के कारण कोमल को गंभीर चोटें आईं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया और परिजन व ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। परिवार में इस घटना से गहरा दुख है। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद परिजनों द्वारा फतेहपुर चौरासी पुलिस को कोई औपचारिक सूचना नहीं दी गई थी। हालांकि, घटना की जानकारी क्षेत्र में फैल गई है। पुलिस का कहना है कि यदि कोई तहरीर प्राप्त होती है तो नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। परिजनों ने प्रशासन से मृतक बच्ची के परिवार को आर्थिक सहायता प्रदान करने और ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा मानकों को सख्ती से लागू करने की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एम.एल.के. कॉलेज में बी.एड. शिविर शुरू:5 दिवसीय कार्यक्रम में नेतृत्व और अनुशासन का प्रशिक्षण दिया गया
    Next Article
    बागपत में टीडी टीकाकरण अभियान शुरू:किशोरों और गर्भवती महिलाओं को किया जा रहा जागरूक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment