Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    UK में US एयरबेस RAF Lakenheath पर दिखा संदिग्ध ड्रोन, सुरक्षा बलों ने संभाला मोर्चा

    14 hours ago

    1

    0

    ब्रिटेन में एक अमेरिकी सैन्य अड्डे के ऊपर ड्रोन की अनधिकृत गतिविधि के बाद सुरक्षा बलों ने कार्रवाई की, लेकिन अब मामला सुलझा लिया गया है। अमेरिका और ब्रिटेन के रक्षा अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। यूरोप में अमेरिकी वायुसेना ने एक बयान में कहा कि पूर्वी इंग्लैंड में स्थित रॉयल एयर फोर्स (आरएएफ) के लेकनहीथ सैन्य अड्डे पर ड्रोन की अनधिकृत संदिग्ध गतिविधि की सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने कार्रवाई की।उसने बताया कि हालांकि, इस घटना से किसी भी कर्मचारी, विमान या बुनियादी ढांचे को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। बयान में कहा गया, ‘‘हम अपने अमेरिकी सैन्यकर्मियों, अमेरिकी और मेजबान देश के नागरिकों, ठेकेदारों एवं उनके परिवारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मेजबान देश के संबंधित अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।’’ ब्रिटेन के रक्षा मंत्रालय के एक प्रवक्ता ने कहा कि मामले को ‘‘सुलझा लिया गया है।’’ प्रवक्ता के अनुसार, अमेरिकी वायुसेना के सुरक्षाकर्मियों ने ड्रोन की गतिविधि की सूचना मिलने के बाद कार्रवाई की और ब्रिटेन का रक्षा मंत्रालय यह पता लगाने के लिए अमेरिकी अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहा है कि वास्तव में क्या हुआ था। ड्रोन से जुड़ी इस घटना के बाद ब्रिटेन में अमेरिकी सेना के उन अड्डों की संख्या तीन हो गई है, जिन्हें हाल के सप्ताहों में सुरक्षा संबंधी खतरों का सामना करना पड़ा है।आरएएफ लेकनहीथ में शुक्रवार को सुरक्षा बलों की कार्रवाई से कुछ ही दिन पहले अमेरिका ने खतरे के मद्देनजर पूर्वी इंग्लैंड में एक अन्य सैन्य अड्डे आरएएफ मिल्डेनहॉल से 12 से अधिक विमान हटा लिए थे। विमानों को हटाए जाने के दौरान आरएएफ मिल्डेनहॉल में सुरक्षा सतर्कता का स्तर भी बढ़ाकर ‘एफपीकॉन चार्ली’ कर दिया गया था। यह सुरक्षा सतर्कता का दूसरा सबसे ऊंचा स्तर है।इससे कुछ सप्ताह पहले आरएएफ फेयरफोर्ड की ओर तीन संदिग्ध वैन जाती देखे जाने के बाद कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया था। यह सैन्य अड्डा मिल्डेनहॉल और लेकनहीथ से करीब 240 किलोमीटर पश्चिम में स्थित है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    SpaceX का Starship बूस्टर समुद्र में गिरा, अंतरिक्ष यान ने पृथ्वी की कक्षा में पहुंचकर छोड़े 26 उपग्रह
    Next Article
    शेनझेन में APEC Summit के इतर मिलेंगे Donald Trump, शी चिनफिंग और व्लादिमीर पुतिन

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment