Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Trump ने बताया 'प्रभावशाली', फिर क्यों White House से चुपचाप निकले Lula? मीटिंग पर सस्पेंस गहराया

    20 hours ago

    2

    0

    ब्राजील के राष्ट्रपति लुला दा सिल्वा ने गुरुवार को व्हाइट हाउस में डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की ताकि दोनों देशों के बीच व्यापारिक तनाव को कम किया जा सके। हालांकि, विश्व नेताओं के लिए प्रचलित प्रथा के विपरीत, उन्होंने राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाग नहीं लिया। व्हाइट हाउस में मौजूद लोगों ने ब्राज़ीलियाई पत्रकारों की व्हाइट हाउस से निकलते हुए तस्वीरें शेयर की। लूला संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल नहीं हुए थे। MAGA समर्थकों के एक समूह ने अटकलें लगाईं कि लूला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसलिए हिस्सा नहीं लिया क्योंकि ट्रंप के साथ उनकी मुलाकात गहमा-गहमी भरी रही होगी। लोकप्रिय धुर दक्षिणपंथी टिप्पणीकार निक सॉर्टर ने कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप ने बंद दरवाजों के पीछे वामपंथी लूला की जमकर धज्जियां उड़ाई होंगी। सॉर्टर ने ब्राज़ीलियाई पत्रकारों के व्हाइट हाउस से निकलते हुए एक वीडियो भी साझा किया। एक अन्य यूजर ने एक्स पर लिखा कि पुष्टि हो गई है। ट्रंप और लूला की मुलाकात का कोई भी हिस्सा प्रेस के लिए खुला नहीं रहेगा। लूला व्हाइट हाउस से रवाना हो रहे हैं। एक अप्रत्याशित बदलाव, एक अपेक्षित बैठक के बाद जो अब ब्राज़ीलियाई प्रतिनिधिमंडल के अनुरोध पर गुप्त रखी गई है। इसे भी पढ़ें: क्या असली में होते हैं एलियंस? Trump ने खोलीं America की Secret UFO Files, जानिए क्या दिखाट्रंप ने सोशल मीडिया पर लूला को प्रभावशाली शख्स बताया तो लूला ने लिखा कि 3 घंटे चली इस बैठक में द्विपक्षीय संबंधों की बेहतरी की दिशा में काम हुआ। दोनों नेताओं की इस मीटिंग पर सबकी निगाहें थीं। वामपंथी लूला और दक्षिणपंथी ट्रंप के बीच तनातनी देखने को मिली थी। खासतौर पर पिछले साल अमेरिका ने ब्राजील पर टैरिफ लगाया तो रिश्ते असहज हुए थे।एक्सपर्ट मान रहे हैं कि अक्टूबर में ब्राजील में चुनाव हैं और लूला के सामने उसे लेकर चुनौतियां हैं। वह पिछले साल की तरह अमेरिकी की टैरिफ नीति के खिलाफ ग्लोबल साउथ देशों को लेकर चलाए गए अभियान से भी बचना चाहेंगे। पश्चिम एशिया के संकट की वजह से जियो पॉलिटिक्स के हालात अलग है और लूला इस वक्त ट्रंप से सीधे तौर पर टकराना नहीं चाहेंगे। ट्रंप ने पिछले साल जब टैरिफ लगाया था तब लूला ने कहा था कि ट्रंप दुनिया के शंहशाह नहीं हैं।ब्रिक्स लीडर्स समिट में भारत आ सकते है लूलासितंबर में भारत में ब्रिक्स लीडर्स समिट होनी है। बतौर ब्रिक्स सदस्य ब्राजील के राष्ट्रपति नई दिल्ली आ सकते है। ब्रिक्स देशों के इस बार के एजेंडे को लेकर अभी भी शेरपा स्तर की बैठके हो रही है। दरअसल इन राजनयिक वार्ताओ में सदस्य देशों के सीनियर प्रतिनिधि मिलते है और समिट का एजेंडा तैयार करने और उस पर सहमति बनाने की कोशिशे की जाती है। पिछली समिट में साझा ब्रिक्स करेंसी को लेकर चर्चाए हुई थी, लेकिन इसमें कई तरह की दिक्कतें और विरोध सामने पेश आए थे। भारत ने हमेशा ही डि-डॉलराइ‌जेशन का विरोध किया है। नई दिल्ली की हमेशा ही ये कोशिशें रही कि वह G-7 और ब्रिक्स के बीच एक संतुलन बनाए रखे। इस बार भी इस तरह के मुद्दो पर चर्चा होगी, इसकी संभावना ताजा हालातों में कम ही लगती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    US-Iran के बीच New Deal की पेशकश, क्या प्रतिबंधों के बदले परमाणु कार्यक्रम रोकेगा तेहरान?
    Next Article
    Nepal को भारत ने दिया 440 वोल्ट का झटका, रद्द किया Foreign Secretary दौरा

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment