Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Top 10 Breaking News 25 April 2026 | Sandeep Pathak Shocking Exit | Swati Maliwal After Leaving AAP to Join BJP | आज की मुख्य सुर्खियाँ यहां विस्तार से पढ़ें

    1 hour from now

    2

    0

    Breaking News 25 April 2026 | आज की ताज़ा और बड़ी खबरें- देश-दुनिया की ताज़ा और बड़ी खबरें अब आपकी उंगलियों पर! प्रभासाक्षी के इस समाचार बुलेटिन में पढ़ें आज की मुख्य सुर्खियाँ। पूरी जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर जाएँ।Swati Maliwal हुईं BJP में शामिल, बोलीं- Kejriwal ने मुझे गुंडों से पिटवाया, वो महिला विरोधी हैंराज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल शुक्रवार को औपचारिक रूप से भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गईं, उन्होंने आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल पर महिला विरोधी होने और भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी में शामिल होने का आरोप लगाया। भाजपा में शामिल होने के बाद मालीवाल ने कहा कि मैंने किसी मजबूरी में भाजपा में शामिल नहीं हुआ, बल्कि इसलिए कि मुझे प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व पर भरोसा है। मैं रचनात्मक राजनीति करने के इच्छुक सभी लोगों से भाजपा में शामिल होने का आग्रह करता हूं।Rahul Gandhi ने RSS को क्यों कहा 'राष्ट्रीय सरेंडर संघ'? Ram Madhav के बयान से मचा सियासी बवालकांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के वरिष्ठ नेता राम माधव द्वारा अमेरिका में एक पैनल चर्चा के दौरान की गई टिप्पणियों की कड़ी आलोचना करते हुए उन्हें संगठन का वास्तविक स्वरूप उजागर करने वाला बताया। गांधी ने आरएसएस को राष्ट्रीय सरेंडर संघ कहा और संगठन को फर्जी करार दिया। राहुल गांधी ने एक पोस्ट में लिखा कि राष्ट्रीय आत्मसमर्पण संघ। नागपुर में फर्जी राष्ट्रवाद। अमेरिका में सरासर चाटुकारिता। राम माधव ने संघ का असली चेहरा उजागर कर दिया है।” ना राघव ना स्वाति, Sandeep Pathak का जाना AAP के लिए सबसे बड़ा झटका, जानें क्या है वजह?जब आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसदों में से दो-तिहाई ने भाजपा में विलय की घोषणा की, तो पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को कोई बड़ा झटका नहीं लगा। दरअसल, वे इस तरह के बदलाव के लिए पहले से ही तैयार थे। लेकिन सूची में एक नाम सबसे अलग था - संदीप पाठक। संदीप पाठक का भाजपा में जाना राघव चड्ढा की तुलना में आप के लिए बड़ा झटका है। राघव चड्ढा के भाजपा में शामिल होने से पार्टी की सार्वजनिक छवि पर असर पड़ता है, वहीं संदीप पाठक के भाजपा छोड़ने को पार्टी के संगठन पर एक गहरा झटका माना जा रहा है।AAP में बड़ी टूट पर Sanjay Raut का BJP पर हमला, 'ये बकासुरों की Party, कुछ भी खा लेते हैं'शिवसेना (यूबीटी) के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने शनिवार को आम आदमी पार्टी (आप) के सांसदों के हालिया दल-बदल को लेकर भाजपा की कड़ी आलोचना की और भाजपा को बकासुरों की पार्टी बताया, जिसकी भूख कभी शांत नहीं होती। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए राउत ने राघव चड्ढा और आम आदमी पार्टी के दो अन्य सांसदों की भाजपा में शामिल होने की निंदा की और भाजपा को "बेशर्म" करार देते हुए उसकी तुलना महाभारत के पौराणिक राक्षस बकासुर से की। 'मैं हार गया, पापा जीत गए', कानपुर में 24 साल के लड़के ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में बयां किया बचपन के 'टॉक्सिक' दुर्व्यवहार का दर्दउत्तर प्रदेश के कानपुर कोर्ट परिसर में इस सप्ताह उस समय सन्नाटा पसर गया, जब एक 24 वर्षीय उभरते हुए वकील, प्रियांशु श्रीवास्तव ने अदालत की इमारत की पाँचवीं मंज़िल से कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। आनन-फानन में उन्हें उर्सुला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत से पहले प्रियांशु ने जो सुसाइड नोट छोड़ा, वह किसी भी पत्थर दिल इंसान को झकझोर देने के लिए काफी है। छलांग लगाने से ठीक पहले प्रियांशु ने अपने WhatsApp स्टेटस पर दो पन्नों का एक हाथ से लिखा नोट साझा किया। इस नोट में उन्होंने किसी बाहरी दुश्मन का नहीं, बल्कि अपने ही घर में मिले उस मानसिक और शारीरिक दुर्व्यवहार का ज़िक्र किया, जिसने उन्हें घुट-घुट कर जीने पर मजबूर कर दिया था। अपने बचपन की कई ऐसी घटनाओं का ज़िक्र किया, जिनसे उसे अपमान और शर्मिंदगी महसूस हुई थी। 3 करोड़ 34 लाख लोग बाहर निकले, बंगाल में एक फैसले ने कैसे सब बदल दिया?92.88% मतदान पश्चिम बंगाल में हुआ है। भारत के इतिहास में किसी राज्य में किसी एक फेज में या ओवरऑल इतना मतदान कभी हुआ ही नहीं। इसी साल 2026 में पुडुचेरी में 91% से ज्यादा मतदान हुआ। लेकिन उसका भी रिकॉर्ड पश्चिम बंगाल वालों ने तोड़ दिया। पिछले बार के चुनाव पर नजर डालेंगे तो उसके बाद सवाल उठ रहे हैं क्या वाकई में बड़ा बदलाव होने जा रहा है? पहला फेज बंगाल में रिकॉर्ड तोड़ वोटिंग। ईसी ने पहले दौर के लिए वोटिंग आंकड़े जारी किए। 152 सीटों पर 3 करोड़ 60 लाख वोटर थे। 3 करोड़ 3400 वोट पड़े। पहले फेज में 92.88% वोटिंग हुई। रिकॉर्ड तोड़ वोटिंग के क्या संकेत? 1991 में 76.89% वोट पड़े थे। 96 में 82 94% वोट पड़े थे। 6.14% वोट का इजाफा हुआ था।Jhalmuri और Fish Curry के जरिये BJP ने मिटा दिया बाहरी होने का ठप्पा, West Bengal Elections में पलट गयी बाजीपश्चिम बंगाल की राजनीति में इस बार एक बड़ा बदलाव साफ दिखाई दे रहा है। भाजपा, जिस पर लंबे समय से बाहरी होने का आरोप लगता रहा, उसने इस धारणा को काफी हद तक कमजोर कर दिया है। चुनाव प्रचार के दौरान जिस तरह पार्टी के नेता स्थानीय खानपान, परंपराओं और सांस्कृतिक प्रतीकों से जुड़ते नजर आए हैं, उससे बंगाल के लोगों के बीच यह संदेश गया है कि यह दल अब बाहरी नहीं, बल्कि अपना ही है। स्थानीय भोजन के साथ जुड़ाव ने इस राजनीतिक दूरी को कम करने में अहम भूमिका निभाई है और मतदाताओं के मन में अपनापन पैदा किया है।अब Mobile App से होगी देश की जनगणना, 2027 में होगा India का पहला Digital Censusजनगणना देश या किसी निर्दिष्ट क्षेत्र में रहने वाले सभी व्यक्तियों से संबंधित जनसांख्यिकीय, सामाजिक, सांस्कृतिक और आर्थिक आंकड़ों को एकत्र करने, संकलित करने, विश्लेषण करने और प्रसारित करने की प्रक्रिया है। जनगणना के माध्यम से एकत्रित की गई जानकारी की प्रचुरता इसे योजनाकारों, प्रशासकों, शोधकर्ताओं और अन्य डेटा उपयोगकर्ताओं के लिए डेटा का सबसे समृद्ध स्रोत बनाती है। सरकार के अनुसार, जनगणना शासन का एक महत्वपूर्ण आधार है, जो राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक क्षेत्रों में सोच-समझकर निर्णय लेने में सहायक होती है। जनगणना के आंकड़ों से समावेशी, लक्षित और जनसंख्या की विविध आवश्यकताओं के अनुरूप नीति निर्माण संभव होता है।मोदी के लिए जिद पर अड़े थे बाइडेन, अमेरिका नहीं, भारत था QUAD की अहम ताकत, पूर्व उप विदेश मंत्री का खुलासाभारत, ऑस्ट्रेलिया, जापान और अमेरिका का समूह क्वाड फिर चर्चा में है। अमेरिका के उप विदेश सचिव कर्ट एम कैंपबेल ने कहा है कि क्वाड की अहम ताकत भारत है। उन्होंने यह भी बताया कि कैसे पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन ने पीएम मोदी को एक घंटे से ज्यादा समय तक मनाया था। कैंपबेल ने खुलासा किया, क्वाड में पर्दे के पीछे से अगुवाई करने वाला देश अमेरिका नहीं था। वह ऑस्ट्रेलिया भी नहीं था। वह जापान भी नहीं था। वह भारत था। पूर्व राष्ट्रपति बाइडन को पीएम मोदी को राष्ट्राध्यक्ष स्तर पर इस समूह में शामिल होने के लिए एक घंटे तक मनाया। पीएम मोदी हिचकिचा रहे थे।चीनी हथियार वाले जहाज पर अमेरिका का कब्जा, मचा बवाल !खाड़ी क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बीच अब एक और नया मोड़ सामने आया। अमेरिका द्वारा जब्त किए गए एक ईरानी मालवाहक जहाज को लेकर अब चीन ने अपनी चुप्पी तोड़ दी है। सवाल यह है कि क्या वाकई चीन इस पूरे मामले में शामिल है या फिर यह सिर्फ एक भू राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का खेल है। दरअसल, खाड़ी क्षेत्र में अमेरिकी नौसेना ने एक मालवाहक जहाज को अपने कब्जे में ले लिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    West Bengal के Maheshtala में 16 बीघा झुग्गी में भीषण Fire, आसमान में सिर्फ धुएं का गुबार
    Next Article
    BJP का Mamata Banerjee पर बड़ा हमला, Bengal की CM बने रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment