Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    TMC नेता जहांगीर खान की पत्नी गिरफ्तार:समर्थकों के साथ फालता थाने पर हमले का आरोप; पुलिस ने पति से कान पकड़कर परेड कराई थी

    9 hours ago

    2

    0

    पश्चिम बंगाल पुलिस ने तृणमूल कांग्रेस (TMC) नेता जहांगीर खान की पत्नी सरीना बीबी (37) को शनिवार सुबह गिरफ्तार किया है। उन पर फालता पुलिस स्टेशन पर भीड़ जुटाकर पुलिस और केंद्रीय बलों पर हमले और जहांगीर खान को पुलिस हिरासत से छुड़ाने की कोशिश का आरोप है। पुलिस के मुताबिक, 16 जून को सरीना बीबी ने समर्थकों को जुटाकर थाने के बाहर विरोध प्रदर्शन कराया था। भीड़ ने सुरक्षाबलों पर पत्थरबाजी भी की। मामले में अब तक 27 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। जहांगीर खान को पुलिस ने 8 जून को भारत से भागने के दौरान नेपाल बॉर्डर के पास से गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने कई बार फालता में उसकी परेड कराई। इस दौरान जहांगीर कान पकड़कर और हाथ जोड़कर लोगों से माफी मांगता दिखा। जहांगीर बंगाल विधानसभा चुनाव में फालता सीट से TMC उम्मीदवार था। वोटिंग से ठीक पहले उसने चुनावी मैदान छोड़ दिया था। फालता थाने पर हंगामे की दो तस्वीरें… CM ने कहा था- वीडियो में दिखे हर प्रदर्शनकारी पर कार्रवाई होगी बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अदिकारी ने 17 जून को फालता थाने पर हमले की घटना पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। उन्होंने पुलिस से विरोध-प्रदर्शन और हिंसा के वीडियो फुटेज में दिख रहे सभी लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ मामला दर्ज करने कहा था। जहांगीर खान की परेड की दो तस्वीरें… जहांगीर ने फालता में पुष्पा स्टाइल छवि बनाई थी जहांगीर खान को ममता बनर्जी के भतीजे और TMC महासचिव अभिषेक बनर्जी का करीबी माना जाता है। उसने डायमंड हार्बर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले फालता इलाके में मजबूत राजनीतिक पकड़ बना ली थी। विधानसभा चुनाव के दौरान IPS अधिकारी अजय पाल शर्मा के साथ बहस के बाद वह चर्चा में आया था। उसने चुनाव प्रचार के दौरान खुद को फिल्म ‘पुष्पा’ के मुख्य किरदार की तरह पेश किया था। उन्होंने कई बार फिल्म का डायलॉग ‘पुष्पा झुकेगा नहीं साला’ भी बोला था। फालता में 29 अप्रैल को वोटिंग के दौरान गड़बड़ियों के आरोप लगे थे। इसके कारण वोटिंग रद्द कर दी गई थी। यहां 21 मई को दोबारा वोटिंग हुई। दोबारा चुनाव से 48 घंटे पहले जहांगीर ने चुनावी मैदान छोड़ दिया और कहा कि मैं चुनाव से अपना नाम वापस ले रहा हूं। चुनाव बाद गायब हुआ, अवैध वसूली-गैंगरेप धमकी देने के आरोप 24 मई को आए नतीजे में भाजपा ने रिकॉर्ड अंतर से सीट जीत ली। इसके बाद से जहांगीर गायब हो गया। उन्हें न तो घर पर देखा गया और न ही पार्टी ऑफिस में। फालता पुलिस स्टेशन में उसके खिलाफ 7 FIR दर्ज की गई थीं। उस पर अवैध वसूली और महिलाओं को गैंगरेप की धमकी देने के आरोप लगे। इसके बाद जहांगीर ने कलकत्ता हाईकोर्ट में याचिका दायर कर अपने खिलाफ दर्ज मामलों की जानकारी और गिरफ्तारी के खिलाफ अग्रिम जमानत मांगी थी। उनका आरोप था कि उनके खिलाफ लगातार कई आपराधिक मामले दर्ज किए जा रहे हैं। TMC नेताओं को विरोध, लोगों से छिपने की नौबत; जून में ऐसे 5 मामले… 1. TMC नेता का सिर मुंडवाकर जूतों की माला पहनाई- हावड़ा के अमरदाहा गांव में ग्रामीणों ने TMC नेता सन्यासी मन्ना का सिर मुंडवाकर उन्हें जूतों की माला पहनाई और गांव में घुमाया। घटना का वीडियो 7 जून को सामने आया था। लोगों का आरोप है कि वह सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर पैसे वसूलता था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे भीड़ से छुड़ाया। 2. साड़ियों के नीचे छिपे मिले TMC नेता- हावड़ा में TMC नेता ब्रह्मानंद चक्रवर्ती का एक वीडियो 7 जून को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में वह पुलिस और लोगों के गुस्से से बचने के लिए साड़ियों के ढेर के नीचे छिपे नजर आए। भाजपा ने भी यह वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया। 3. गिरफ्तार पार्षद की गाड़ी पर फेंके अंडे- कोलकाता में 7 जून को गिरफ्तार TMC पार्षद बप्पादित्य दासगुप्ता को कोर्ट ले जाते समय लोगों ने उनकी गाड़ी पर अंडे फेंके। पाटुली थाने के बाहर भी उनके खिलाफ प्रदर्शन हुआ। दासगुप्ता पर रंगदारी, धमकी और जबरन घुसपैठ समेत कई आरोप लगे हैं। 4. PM आवास के नाम पर वसूली, लौटाने पड़े पैसे: 1 और 2 जून के दौरान दक्षिण 24 परगना के नामखाना में स्थानीय TMC नेता और ग्राम पंचायत सदस्य माधव चंद्र लाया का लोगों को पैसे लौटाते हुए वीडियो सामने आया। आरोप है कि PM आवास योजना का लाभ दिलाने के बदले लाभार्थियों से ₹5-5 हजार वसूले गए थे। 5. TMC विधायक की कार पर अंडे फेंके: कोलकाता के कमरहाटी में 6 जून की रात TMC विधायक मदन मित्रा की कार पर लोगों ने अंडे फेंके। प्रदर्शनकारी 'कट मनी' वापस करने की मांग कर रहे थे। विधायक ने दावा किया कि घटना के समय वह कार में मौजूद नहीं थे। ------------------------------------- ये खबर भी पढे़ं… TMC विधायक मदन मित्रा की कार पर हमला: कटमनी वापस मांग रहे लोगों ने अंडे फेंके; दावा- विधायक कार में नहीं थे कोलकाता के कमरहाटी में शनिवार रात TMC विधायक मदन मित्रा की कार पर लोगों ने हमला कर दिया। अरियादाहा इलाके में यह घटना उस समय हुई, जब विधायक दौरा करने गए थे। स्थानीय रहवासियों ने चोर-चोर के नारे लगाते हुए विधायक की कार पर अंडे फेंके। ये लोग कटमनी के रूप में दिए गए पैसे वापस करने की मांग कर रहे थे। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    जेडी वेंस को क्यों पसंद आई थी उषा? जब मां को पहली बार भारतीय मूल की लड़की के बारे में बताया, ऐसा था उनका रिएक्शन; सुनाई अपनी लव स्टोरी
    Next Article
    NEET री-एग्जाम- नागपुर के छात्र को अबू धाबी सेंटर:भुवनेश्वर की छात्रा का देहरादून परीक्षा केंद्र, फिर गलती सुधारी; आज मॉकड्रिल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment