Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    धुरंधर फिल्म के खिलाफ PIL दाखिल:अतीक अहमद को गलत दिखाने का आरोप, लखनऊ हाईकोर्ट ने कहा- 28 अप्रैल को सुनवाई करेंगे

    3 hours ago

    2

    0

    इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ में 'धुरंधर, द रीवेंज' फिल्म के खिलाफ एक जनहित याचिका (PIL) दाखिल की गई है। इस याचिका में फिल्म के निर्माता-निर्देशक आदित्य धर को भी प्रतिवादी बनाया गया है। केंद्र सरकार की ओर से उपस्थित अधिवक्ता अश्विनी कुमार सिंह ने बताया कि याचिका में अतीक अहमद को गलत तरीके से पेश करने का आरोप लगाया गया है। याची ने न्यायालय को बताया कि फिल्म में अतीक अहमद की छवि को गलत ढंग से दिखाया गया है। न्यायालय ने याचिका के साथ पर्याप्त सामग्री दाखिल न किए जाने पर सुनवाई टाल दी। अब इस मामले की अगली सुनवाई के लिए 28 अप्रैल की तारीख तय की गई है। यह आदेश न्यायमूर्ति आलोक माथुर और न्यायमूर्ति अमिताभ कुमार राय की खंडपीठ ने दिया। यह जनहित याचिका कयामती संस्था की अध्यक्षा साइमा खान की ओर से दाखिल की गई है। न्यायालय ने याची पक्ष को याचिका के समर्थन में अन्य सामग्रियां दाखिल करने की अनुमति भी दी है। क्यों खड़ा हुआ विवाद- दरअसल, फिल्म में साल 2016 में हुई नोटबंदी को दिखाया गया है। साथ ही इसमें माफिया अतीक अहमद पर आधारित एक किरदार ‘आतिफ अहमद’ को फिल्माया गया है। इस किरदार को सलिम सिद्दीकी ने निभाया है। आतिफ अहमद का लुक, कद-काठी, मूंछ और स्टाइल अतीक अहमद से हू-ब-हू मिलता-जुलता दिखाया गया है। फिल्म में किरादर आतिफ अहमद का पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI से कनेक्शन दिखाया गया है। उसे जेल में रहते हुए भी अपना पूरा अपराधी नेटवर्क चलाते हुए दिखाया गया है। फिल्म का एक डायलॉग है, “जब तक आतिफ अहमद है, जेल में हो या बाहर…वो सब संभाल लेगा।” फिल्म के मुताबिक, 2017 के यूपी विधानसभा चुनाव से पहले हवाला के जरिए पाकिस्तान से नकली नोटों की बड़ी खेप भारत लाई जानी थी। इस किरदार को प्रदेश में पैसा बांटने की जिम्मेदारी दी गई थी, लेकिन सरकार को इसकी भनक लग जाती है। इसके बाद नोटबंदी का ऐलान कर पूरे प्लान को फेल कर दिया जाता है। फिल्म में माफिया की हत्या का सीन भी दिखाया गया है। इसके अलावा, पूर्व डीजीपी प्रशांत कुमार पर आधारित किरदार को भी शामिल किया गया है। इसमें दिखाया गया है कि एनएसए बने किरदार उन्हें अतीक से जुड़ी अपराधिक प्रोफाइल दिखा रहे हैं। ------------------- ये खबर भी पढ़िए- धुरंधर-2 रिव्यू; रणवीर की फिर दमदार परफॉर्मेंस:नोटबंदी और राजनीतिक कड़ियों से जुड़ी कहानी, जानिए कैसी है फिल्म रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ यानी धुरंधर 2 पहले पार्ट की ब्लॉकबस्टर सफलता के बाद बड़े स्केल पर लौटी है। इस बार फिल्म सिर्फ गैंगवार या बदले की कहानी नहीं रहती, बल्कि नोटबंदी से लेकर देश की कई बड़ी घटनाओं को जोड़ते हुए एक बड़ा नैरेटिव पेश करती है। उम्मीदें जितनी ऊंची थीं, फिल्म कई जगह उन्हें पूरा करती है, तो कुछ जगह थोड़ा चूक भी जाती है। कहानी जसकीरत सिंह रांगी के अतीत से शुरू होती है, जो अपने परिवार के साथ हुए अन्याय के बाद अपराध की दुनिया में कदम रखता है। जेल से निकलकर वह भारत के लिए काम करने का मौका पाता है और पाकिस्तान में हमजा अली मजारी बनकर अंडरकवर मिशन पर जाता है। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    BHU में दिखा युवा कलाकारों का अनूठा संगम:दृश्य कला विभाग में कला प्रदर्शनी ‘विविधा’ में 25 से ज्यादा कलाकारों ने दिखायी प्रतिभा
    Next Article
    उन्नाव में डंपर की टक्कर से महिला की मौत:पति गंभीर, कानपुर-लखनऊ हाईवे पर हादसे में गाड़ी क्षतिग्रस्त

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment