Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    धुरंधर-2 देखकर निकले दर्शकों पर बरसाए फूल:आगरा में योगी बूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष ने पन्ना सिनेमा पर की पुष्प वर्षा

    3 hours ago

    2

    0

    आगरा में धुंरधर-2 देखकर निकले दर्शकों पर फूल बरसाए। भारत माता की जय और हिंदुस्तान जिंदाबाद जैसे जोशीले नारे गूंजे। कुछ देर के लिए सिनेमाघर के बाहर का वातावरण देशभक्तिमय हो गया। योगी यूथ ब्रिगेड ने शनिवार को राजपुर चुंगी स्थित पन्ना सिनेमा से धुंरधर-2 फिल्म देखकर निकल रहे दर्शकों पर पुष्प वर्षा की। सिनेमाघर की छत पर खड़े होकर उन्होंने दर्शकों पर गुलाब के फूल बरसाए। शो खत्म होने के बाद जैसे ही दर्शक बाहर निकले तो अपने ऊपर फूल की पत्तियां देखकर कुछ के लिए वे समझ नहीं पाए। वे चौंक गए। यूथ ब्रिगेड के समर्थकों ने देशभक्ति वाले जयकारे भी लगाए। योगी यूथ ब्रिगेड के प्रदेश अध्यक्ष कुंवर अजय तोमर का कहना-फिल्म सत्य घटना पर आधारित है। फिल्म में माफिया अतीक अहमद का आतंक और उसका अंत दिखाया गया है। उन्होंने कहा-फिल्म के जरिये लोगों को बताया गया कि कैसे समाजवादी पार्टी की सरकार में अतीक अहमद को संरक्षण देकर पाकिस्तान के साथ मिलकर भारत से गद्दारी करने का काम किया गया। उन्होंने कहा-सपा सरकार ने गुंडे और माफिया को बढ़ाने का काम किया था। कुंवर अजय तोमर ने कहा-विपक्ष इस फिल्म को प्रोपेगेंडा कह रहा है लेकिन यह फिल्म प्रोपेगेंडा नहीं है। फिल्म सत्य घटना पर आधारित है और सभी को देखनी चाहिए। वहीं जैसे ही सिनेमा हॉल की छत से पुष्प वर्षा हुई तो सैकड़ों की संख्या में दर्शकों का जोश भी दिखाई दिया, सिनेमा घर के सभी शो हाउसफुल चल रहे हैं बहुत से लोगों को टिकट भी नहीं हो मिल पा रही।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सोनभद्र में ईद पर युद्ध के खिलाफ प्रदर्शन:मुस्लिम समुदाय ने काली पट्टी बांधकर शहीदों को दी श्रद्धांजलि
    Next Article
    Dhurandhar 2: 'मानो सबसे बोरिंग सब्जेक्ट की किताब पढ़ रही हूं, दिमाग...', बॉक्स ऑफिस पर तूफान लाने वाली 'धुरंधर 2' को इस एक्ट्रेस ने बताया बकवास

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment