Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    धुरंधर-2 से कानपुर के वैभव गुप्ता का बॉलीवुड डेब्यू:बोले- रणबीर सिंह का गले लगाना सपने जैसा, ‘मन अटकेया’ को मिल रहा जबरदस्त प्यार

    3 hours ago

    1

    0

    बॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर 2’ के गाने इन दिनों खूब चर्चा में हैं। कानपुर के उभरते सिंगर वैभव गुप्ता ने इस फिल्म से अपना बड़ा डेब्यू किया है। इंडियन आइडल 14 के विजेता वैभव का गाया गाना ‘मन अटकेया’ फैंस के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। अपनी सफलता, सुपरस्टार रणबीर सिंह के साथ खास पल और भविष्य की योजनाओं को लेकर वैभव ने दैनिक भास्कर से बातचीत की। सवाल: एक बड़ा मंच और इतनी बड़ी फिल्म से शुरुआत, कैसा महसूस कर रहे हैं? जवाब: बहुत अच्छा लग रहा है। मैं खुद को भाग्यशाली मानता हूं कि मुझे इतनी बड़ी फिल्म का हिस्सा बनने का मौका मिला। मेरे गाने ‘मन अटकेया’ को लोग बहुत प्यार दे रहे हैं। इसके लिए मैं आदित्य धर सर और शाश्वत सर का शुक्रगुजार हूं। सोशल मीडिया पर जो प्रतिक्रिया मिल रही है, उसे देखकर दिल से खुशी होती है। सवाल: लाइव कॉन्सर्ट के दौरान रणबीर सिंह ने आपको गले लगाया, वह पल कैसा था? जवाब: वह मेरे लिए किसी सपने जैसा था। जब मैं वैनिटी वैन से बाहर निकला और सामने रणबीर सर को देखा, तो यकीन ही नहीं हुआ। कानपुर जैसे छोटे शहर के लड़के के लिए इतने बड़े सुपरस्टार के साथ मंच साझा करना बहुत बड़ी बात है। परफॉर्मेंस के बाद उन्होंने मुझे गले लगाया और कहा कि मेरी आवाज कमाल की है। यह पल हमेशा याद रहेगा। सवाल: इंडियन आइडल जीतने के बाद अब बॉलीवुड डेब्यू, खुद में क्या बदलाव देखते हैं? जवाब: अब मैं पहले से ज्यादा बेहतर महसूस करता हूं। कोशिश रहती है कि लोगों से जुड़ूं और अपनी यात्रा साझा करूं। काम के प्रति मेरी जिम्मेदारी और समर्पण पहले से कहीं ज्यादा बढ़ गया है। सवाल: गाना हिट होने के बाद इंडस्ट्री से किस तरह के फीडबैक मिल रहे हैं? जवाब: कई म्यूजिक डायरेक्टर्स और इंडस्ट्री के लोगों के फोन आए। भूषण कुमार सर ने भी काम की तारीफ की। मुझे खुशी है कि मेरी आवाज सही जगह पहुंच रही है। लोग सूफी और सोंधी आवाज को पसंद कर रहे हैं, जिससे मुझे अपनी अलग पहचान बनाने में मदद मिल रही है। सवाल: श्रेया घोषाल आपकी बड़ी फैंस रही हैं, क्या इस गाने के बाद उनसे बात हुई? जवाब: अभी बात नहीं हो पाई है, लेकिन जल्द ही उनसे मिलने वाला हूं। मैंने उन्हें मैसेज किया था। मुझे भरोसा है कि उन्होंने गाना सुना होगा और मुलाकात पर जरूर बधाई देंगी। सवाल: आपने अपने पिता को इस डेब्यू के बारे में जानकारी नहीं दी थी, ऐसा क्यों? जवाब: मैं रिकॉर्डिंग में बहुत व्यस्त था और पूरा दिन स्टूडियो में बीतता था। मैंने सोचा उन्हें सरप्राइज दिया जाए। 17 तारीख को जब एल्बम लॉन्च हुआ, तब उन्हें बताया। वह पल हमारे परिवार के लिए बहुत भावुक और खुशी भरा था। सवाल: भविष्य में आपके कौन से नए गाने आने वाले हैं? जवाब: अभी फिल्मों के नाम नहीं बता सकता, इसे सरप्राइज ही रहने देते हैं। लेकिन जल्द ही कई बड़ी फिल्मों में मेरी आवाज सुनने को मिलेगी। साथ ही मैं अपने इंडिपेंडेंट गानों पर भी काम कर रहा हूं। सवाल: जो युवा सिंगिंग के क्षेत्र में आना चाहते हैं, उनके लिए क्या संदेश है? जवाब: युवाओं से यही कहूंगा कि बड़े सपने देखें और उन्हें पूरा करने के लिए जी-तोड़ मेहनत करें। मन साफ रखें और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें। अगर मेहनत सच्ची है, तो उसका फल जरूर मिलेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में सऊदी अरब के खिलाफ विरोध प्रदर्शन:जन्नतुल बकी के दोबारा निर्माण की मांग , मौलाना जवाद बोले- पैगम्बर मोहम्मद के परिजनों की कब्रों को तोड़ना आतंकी कृत्य
    Next Article
    नवरात्रि की नवमी पर मन्दिर में भक्तों की भीड़:कानपुर के बारादेवी, तपेश्वरी और दुर्गा मन्दिर में सुबह से लाइन लगी, कन्याभोज कराए गए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment