Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    धुरंधर-2' फ़िल्म राष्ट्र को समर्पित- मंत्री नरेन्द्र कश्यप:यूपी में 9 साल में बदला जंगलराज, 2027 में तीसरी बार सरकार बनाने का दावा

    2 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के मंत्री नरेंद्र कश्यप ने दावा किया है कि 2027 में भी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रचंड बहुमत के साथ प्रदेश में सरकार बना रही हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 140 करोड़ जनता को अपना परिवार मानकर अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं। मंत्री कश्यप ने कहा कि यदि दुनिया या पश्चिमी एशियाई देशों के सामने कोई चुनौती आती है, तो भारत में भी कुछ चुनौतियां हो सकती हैं। हालांकि, उन्होंने देश की जनता से प्रधानमंत्री के नेतृत्व पर भरोसा रखने का आग्रह किया, क्योंकि प्रधानमंत्री सशक्त और सजग हैं। धुरंधर-2 फ़िल्म राष्ट्र को समर्पित, सभी देखें हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'धुरंधर-2' को लेकर भी मंत्री कश्यप ने टिप्पणी की, जिसमें अतीक अहमद का किरदार दिखाया गया है। मेरठ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने 600 पुलिसकर्मियों के साथ यह फिल्म देखी है। मंत्री ने कहा कि समाज सुधार, राष्ट्र सुधार, कानून व्यवस्था को बेहतर बनाने और पुलिस बल का मनोबल बढ़ाने के लिए यदि कोई फिल्म सार्वजनिक रूप से आती है, तो उससे पुलिस अधिकारियों और समाज के लोगों का मनोबल निश्चित रूप से बढ़ता है। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में गुंडई के आधार पर प्रदेश में कुख्यात राज स्थापित करने वाले लोगों को कानून और बुलडोजर का सामना करना पड़ा और उन्हें दंडित किया गया। मंत्री कश्यप ने स्पष्ट किया कि यदि कोई फिल्म समाज में अच्छा संदेश देती है, तो उसकी सराहना की जानी चाहिए। हालांकि, उन्होंने कहा कि पार्टी यह तय नहीं करती कि कौन सी फिल्म देखनी है, बल्कि व्यक्ति स्वयं अच्छी फिल्मों को देखने का निर्णय लेते हैं। गंगा में मांस फेंकना धर्म को ठेस पहुंचाना मंत्री ने हाल ही में वायरल हुए एक वीडियो पर प्रतिक्रिया दी, जिसमें एक व्यक्ति को गंगा नदी में मांस फेंकते हुए दिखाया गया था। इस घटना पर अखिलेश यादव ने इसे 'गलत' बताया था। मंत्री नरेंद्र कश्यप ने इस कृत्य की निंदा करते हुए कहा कि गंगा में मांस प्रवाहित करना या फेंकना धार्मिक भावनाओं को आहत करना हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जेवर एयरपोर्ट कार्यक्रम को लेकर बॉर्डर क्षेत्रों में बढ़ी चौकसी:प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर की जा रही तैयारी, एसएसपी ने किया निरीक्षण
    Next Article
    देवरिया में पेट्रोल-डीजल की कमी नहीं, पर्याप्त स्टॉक:जिलाधिकारी ने अफवाहों को बेबुनियाद बताया, आपूर्ति पूरी तरह सामान्य

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment