Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    धर्म परिवर्तन और दुष्कर्म का आरोपी कोतवाली थाने से फरार:कैटरिंग वर्कर से साल भर पहले की थी हिंदू रीति-रिवाज से शादी

    2 hours ago

    2

    0

    वाराणसी के कोतवाली थाने से शुक्रवार रात दुष्कर्म और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का आरोपी युवक पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। युवक पर एक युवती ने धर्म बदलकर मुलाकात करने और शादी के बाद धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने का आरोप लगाया है। युवती के अनुसार वह कैटरिंग का कार्य करती थी। एक शादी में मुलाकात हुई जिसके बाद काम दिलाने के बाद उसने कई बार होटल में ले जाकर शारीरिक शोषण किया। फिर हिंदू रीती-रिवाज से शादी की बाद में पता चला उसका नाम अमित नहीं आफताब अंसारी है। जिसके बाद उसपर मुकदमा दर्ज करवाया है। वहीं थाने से आरोपी के भाग जाने से हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस की कई टीमें उसे पकड़ने के लिए लगाईं गई हैं। FIR दर्ज कर ली गई है। युवती की शिकायत पर पुलिस ने हिरासत में लिया था वाराणसी की ही रहने वाली युवती ने धर्म छुपकर शादी करने। एक महीने तक बंधक बनाकर दुष्कर्म करने सहित अन्य धाराओं में आफताब अंसारी उर्फ अमित निवासी रसूलपुर, हरहुआ, बड़ागांव पर पीड़िता ने तहरीर दी थी। जिसपर कोतवाली पुलिस ने दोपहर बाद उसे हिरासत में लिया था। पर शाम 7 बजे के बाद जब मौके पर दोनों पक्षों के वकील मौजूद थे और FIR लिखी जा रही थी वह चकमा देकर फरार हो गया। जिसके बाद थाने में हड़कंप मच गया। अब जानिए क्या था मामला और युवती ने क्यों लिखवाई FIR… कैटरिंग के काम के दौरान हुई थी मुलाकात पीड़िता ने बताया - मै शादी विवाह में वेटर का काम करती हूं। साल 2024 में एक शादी समारोह में मेरी मुलाकात आफताब अंसारी उर्फ़ अमित से हुई। वह मुझसे अपना धर्म छुपाकर हिंदू बनकर मिला और बताया कि मै ठेके पर वेटर्स को काम दिलाता हूं। तुम्हारा कार्य अच्छा है। तुम्हे कई जगह पर काम दिलवाऊंगा और मेरा मोबाइल नंबर ले लिया। फोन पर होने लगी बातचीत, शुरू हुआ प्रेम पीड़िता ने बताया - इसके बाद आफताब उर्फ अमित ने उसे कई जगह काम दिलाया और लगातार फोन पर हमारी बातें होने लगीं। जिसके बाद हमारा प्रेम शुरू हो गया और आफताब ने कई बहार कैंट स्थित एक होटल में ले जाकर मेरे साथ दुष्कर्म किया। उसने कभी भी अपना असली धर्म युवती को नहीं बताया और काम दिलाने के बहाने वह लगातार दुष्कर्म करता रहा। मार्च 2025 में की हिंदू रीति-रिवाज से शादी पीड़िता ने बताया - अमित उर्फ आफताब ने मेरे गरीब मां-बाप को भी झांसे में ले लिया और 25 मार्च 2025 को हमारी चौकाघाट स्थित काली मंदिर में हिंदू रीति रिवाज से शादी करा दी गयी। इस शादी में अमित के घर सेकोई नहीं था बस 4-5 परिचित थे। इस शादी में मेरे पिता ने अमित को एक लाख नकद और एक लाख रुपए शादी में खर्च किए थे। आफताब मुझे विदा कराकर अपने घर नहीं बल्कि लहरतारा स्थित एक किराए के मकान में ले जाकर रखा था। धर्म का पता चला तो धर्म परिवर्तन का बनाया दबाव पीड़िता युवती ने बताया - शादी के कुछ दिन बाद उसकी हरकतों से पता चला की वह हिंदू नहीं बल्कि मुस्लिम है। ऐसे में मैंने विरोध किया तो उसने मारना पीटना शुरू कर दिया और धर्म परिवर्तन का दबाव बनाने लगा। इस दौरान वह मुझे अपने घर भी ले गया। वहां उसके पिता नबी रसूल और भाई मिट्ठू ने भी धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया न करने पर माता पिता की हत्या की धमकी दी। मिट्ठू ने एक महीने तक किया दुष्कर्म पीड़िता ने आरोप लगाया कि आफताब ने उसे अपने हरहुआ स्थित घर में एक महीने तक बंद रखा और यहां की बार उसके भाई ने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने बताया - वह किसी तरह उसके घर से भाग निकली। और परिजनों को आपबीती बताया तब पुलिस में कंप्लेन दर्ज की गयी है। मुंबई में लड़कियों को बेचता है मिट्ठू पीड़िता ने बताया - मिट्ठू अंसारी ने उसके साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया और कहा की तुम्हे भी और लड़कियों की तरह मुंबई में बेच दूंगा। आफताब अंसारी के मोबाइल चैट में भी कई सारी लड़कियों की खरीद-फरोख्त का चैट मैंने पढ़ा था जो मैंने परिजनों को बताया है। अब जानिए पुलिस ने अभी तक क्या किया… पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा इस संबंध में डीसीपी काशी जोन गौरव बंसवाल ने बताया - पीड़िता की शिकायत पर कोतवाली थाने में बीएनएस की धारा 64(1), 87, 319(2), 115(2), 352, 351(3)और उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध अधिनितम, 2021 की धारा 3, 5(1) में मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। मुकदमा दर्ज होता देख हुआ फरार कोतवाली परिसर से आरपी के फरार होने पर डीसीपी ने कहा - पीड़िता ने तहरीर दी थी। इसपर आरोपी अपने वकीलों के साथ कोतवाली थाने पहुंचा था। मुकदमा दर्ज होने की जानकारी पर वह बाहर निकला और फरार हो गया। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लोन दिलाने के नाम पर 2.61 लाख की ठगी:प्रतापगढ़ में बैंक कर्मी ने एटीएम बदलकर खाते से निकाले पैसे
    Next Article
    युवक पर पेट्रोल डालकर जिंदा जलाने का प्रयास:बहराइच में प्रेम प्रसंग में युवती के रिश्तेदारों ने किया हमला, हालत गंभीर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment