Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दिव्यांगजनों के कैंप में 142 कंप्लेन:कानपुर में रोडवेज बसों में UDID कार्ड नहीं माना, स्मार्ट कार्ड की मांग, संगठन ने RM को पत्र लिखा

    4 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की बसों में दिव्यांगजनों को निशुल्क यात्रा से रोके जाने की शिकायत संग्ठन के पास की गई है। आरोप है कि परिचालक यूडीआईडी कार्ड स्वीकार नहीं कर रहे और स्मार्ट कार्ड की मांग कर रहे हैं। कानपुर के शास्त्री नगर के बड़ा सेंटर पार्क (बगिया गेट नंबर-4) में राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी के समस्या समाधान शिविर में यह मुद्दा प्रमुखता से उठा। यहां 28 दिव्यांगजनों ने बसों में फ्री यात्रा से वंचित किए जाने की शिकायत दर्ज कराई। रविवार को लगे शिविर में कुल 142 दिव्यांगजनों ने पेंशन, उत्पीड़न, आवास, रेलवे यूनिक कार्ड और ऋण से जुड़ी समस्याएं भी रखीं। राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार ने परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक को पत्र लिखकर स्मार्ट कार्ड व्यवस्था की जानकारी मांगी है। साथ ही कैंप लगाकर जल्द स्मार्ट कार्ड बनाने की मांग की है।उन्होंने कहा, जब तक सभी दिव्यांगजनों को स्मार्ट कार्ड जारी नहीं होते, तब तक यूडीआईडी कार्ड से निशुल्क यात्रा जारी रखी जाए, ताकि किसी को परेशानी न हो। वीरेंद्र कुमार ने चेतावनी दी कि यदि परिचालक स्मार्ट कार्ड के नाम पर दिव्यांगों को परेशान करते रहे तो पार्टी आंदोलन करेगी। शिविर में राहुल कुमार, अल्पना कुमारी, अरविंद सिंह, गुड्डी दीक्षित, वैभव दीक्षित और ओम प्रकाश दीक्षित समेत कई पदाधिकारी मौजूद।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ओवैसी-हुमायूं के गठबंधन टूटने पर बर्क ने जताई खुशी:बीजेपी पर वोट बांटने के हथकंडे अपनाने का आरोप लगाया
    Next Article
    Tribute: 'नया दौर' की 'उमराव जान' ने 'इजाजत' लेकर कहा 'रंग रंग रंगीला रे'...वक्‍त बदला, पीढ़ियां बदलीं लेकिन हवा में हमेशा जिंदा रहेगी Asha Bhosle की आवाज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment