Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया में युवक की हत्या का खुलासा:लिफ्ट देने के बाद हुई वारदात, 5 आरोपी गिरफ्तार, सामान बरामद

    2 hours ago

    1

    0

    देवरिया जिले में एक युवक के शव मिलने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस संबंध में पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिलें, एक लाठी, कड़ा, अंगूठी और पांच मोबाइल फोन बरामद किए हैं। यह घटना सुरौली थाना क्षेत्र की है। 28 मार्च 2026 को भटजमुआव के पास गेहूं के खेत में एक अज्ञात युवक का शव मिला था। बाद में उसकी पहचान उन्नाव निवासी रवि प्रकाश के रूप में हुई, जो देवरिया के सोनूघाट स्थित एक फ्रूट सप्लायर कंपनी में कार्यरत था। मृतक के ससुर की तहरीर पर 1 अप्रैल को अज्ञात के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया और जांच शुरू की गई। मामले के खुलासे के लिए सुरौली पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम को लगाया गया। जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज में दो मोटरसाइकिलों पर संदिग्ध युवक दिखाई दिए। इसके अलावा, आरोपियों ने घटना के कुछ दिनों बाद मृतक का मोबाइल फोन एक बार खोला था, जिससे पुलिस को अहम सुराग मिला। इन सुरागों के आधार पर पुलिस ने 12 अप्रैल को मुखबिर की सूचना पर बिंदवलिया पुल के पास से पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में करन भारती, धनंजय, पंकज भारती, अरुण कुमार (सभी निवासी पैकौली, सुरौली) और आकाश यादव (निवासी नगवा) शामिल हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि घटना वाले दिन मृतक ने उनसे लिफ्ट मांगी थी। कुछ दूर जाने के बाद किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इस कहासुनी से नाराज होकर आरोपियों ने युवक की लाठी-डंडों और कड़े से पिटाई कर दी। इसके बाद उसे कुचलकर हत्या कर दी और शव को खेत में फेंक दिया। अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी सुनील कुमार सिंह ने बताया कि युवक की हत्या करने वाले पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त सामान भी बरामद किए गए हैं। सीसीटीवी और मुखबिर की सूचना से मिला सुराग जांच के दौरान पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में दो मोटरसाइकिलों पर सवार संदिग्ध युवक नजर आए, जिनकी तलाश शुरू की गई। लगातार छानबीन और मुखबिर की सूचना के आधार पर 12 अप्रैल को पुलिस टीम ने तिवई बैदा मार्ग पर बिंदवलिया पुल के पास से पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। लिफ्ट देने के बाद विवाद, फिर बेरहमी से हत्या पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि 27 मार्च की रात वे दोनों मोटरसाइकिलों से जा रहे थे। इसी दौरान रवि प्रकाश ने उनसे लिफ्ट मांगी, जिसे उन्होंने दे दिया। कुछ दूर जाने के बाद किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि कहासुनी के दौरान मृतक द्वारा गाली देने पर आरोपी भड़क गए और उन्होंने लाठी-डंडे व कड़े से उसकी जमकर पिटाई की। इतना ही नहीं, आरोपियों ने उसके ऊपर मोटरसाइकिल चढ़ाकर उसकी हत्या कर दी। हत्या के बाद खेत में फेंका था शव हत्या के बाद आरोपी शव को छिपाने के लिए मोटरसाइकिल से ले जाकर भटजमुआव के पास गेहूं के खेत में फेंक कर फरार हो गए। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने एक लाठी, कड़ा, अंगूठी और पांच मोबाइल (जिसमें मृतक का मोबाइल भी शामिल है) बरामद किया है। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि मामले में साक्ष्य मजबूत हैं और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर भव्य ध्वज यात्रा:मनकामेश्वर मंदिर में अभिषेक, हवन, भंडारा; शिव चौक तक निकली यात्रा
    Next Article
    नगर निगम में दो इंजीनियरों की सैलरी रुकी, 10 कर्मचारी-बर्खास्त:IGRS के मामलों में लापरवाही बरतने पर नगर आयुक्त ने की कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment