Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया में यूपी बोर्ड मूल्यांकन में तेजी:पांच दिन में 2.66 लाख से अधिक कॉपियां जांची गईं, सीसीटीवी की निगरानी में हो रही चेकिंग

    3 hours ago

    1

    0

    देवरिया जिले में यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य ने गति पकड़ ली है। 18 मार्च को शुरू हुए इस कार्य के तहत, पिछले पांच दिनों में कुल 2,66,400 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा किया जा चुका है। सोमवार को विभिन्न केंद्रों पर 1677 परीक्षकों ने 64,466 कॉपियों की जांच की। जिले में मूल्यांकन कार्य पांच केंद्रों पर संचालित हो रहा है। इनमें से दो केंद्र हाईस्कूल की कॉपियों के मूल्यांकन के लिए और तीन केंद्र इंटरमीडिएट की कॉपियों के मूल्यांकन के लिए निर्धारित किए गए हैं। इस वर्ष देवरिया जिले को कुल 6,58,068 उत्तर पुस्तिकाएं आवंटित की गई हैं, जिनमें 3,61,177 हाईस्कूल की और 2,56,545 इंटरमीडिएट की कॉपियां शामिल हैं। अब तक की प्रगति के अनुसार, हाईस्कूल की 1,62,060 और इंटरमीडिएट की 1,04,340 कॉपियों का मूल्यांकन पूरा हो चुका है। मूल्यांकन कार्य सीसीटीवी कैमरों की कड़ी निगरानी में किया जा रहा है, ताकि पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता बनी रहे।केंद्रवार आंकड़ों के मुताबिक, अशोक इंटर कॉलेज, डुमरी (रामपुर कारखाना) में 633 परीक्षकों ने 24,516 कॉपियों का मूल्यांकन किया। जनता इंटर कॉलेज, रामपुर कारखाना में 524 परीक्षकों ने 12,405 कॉपियां जांचीं। पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज में 311 परीक्षकों ने इंटरमीडिएट की 7,187 कॉपियों का मूल्यांकन किया। वहीं, एसएसबी इंटर कॉलेज में 207 परीक्षकों ने 10,648 कॉपियां और बाबा राघव दास इंटर कॉलेज में 197 परीक्षकों ने 9,710 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन पूरा किया।अधिकारियों ने बताया कि निर्धारित समय सीमा के भीतर मूल्यांकन कार्य पूरा करने के लिए पर्याप्त संख्या में परीक्षकों की तैनाती की गई है और कार्य की लगातार निगरानी की जा रही है। उम्मीद है कि मूल्यांकन कार्य समय से पहले ही संपन्न हो जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    “15 सेकंड की ताली से दूर होंगी बीमारियां”:एसएन सेन कॉलेज में हेल्थ अवेयरनेस प्रोग्राम, दीप प्रज्ज्वलन के साथ शुरुआत
    Next Article
    लखनऊ में जून 2027 से पहले नहीं बढ़ेंगे वार्ड:जनगणना के चलते नगर निगम के अधिकार हैं फ्रीज,बराबर वार्डों को जोन में बांटने की थी तैयारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment