Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया में शव रखकर सड़क जाम किया था:10 नामजद सहित 110 लोगों पर केस दर्ज, राहगिरों के साथ अभद्रता करने का है आरोप

    3 hours ago

    2

    0

    देवरिया जिले के भटनी थाना क्षेत्र में एक युवक के शव को सड़क पर रखकर जाम लगाने और हंगामा करने के मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। इस घटना में 10 नामजद सहित कुल 110 लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। यह घटना 20 अप्रैल को सुबह करीब 8:30 बजे चांदपार अंडरपास मार्ग पर हुई थी। रामपुर खुरहुरिया निवासी सूरज राजभर के शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शनकारियों ने देवरिया-भटनी मार्ग को पूरी तरह जाम कर दिया था। एम्बुलेंस और स्कूल बस फंस गई थी सड़क जाम के कारण देवरिया-भटनी मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। एम्बुलेंस, स्कूल बस और अन्य वाहन भी फंस गए, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। राहगिरों के साथ अभद्रता का आरोप सूचना मिलने पर कस्बा भटनी चौकी प्रभारी अजय कुमार तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझाकर रास्ता खाली कराने का प्रयास किया, लेकिन प्रदर्शनकारी नहीं माने। आरोप है कि इस दौरान कुछ लोगों ने राहगीरों के साथ गाली-गलौज और अभद्रता भी की, जिससे मौके पर तनाव का माहौल बन गया। स्थिति बिगड़ती देख अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया। बाद में थानाध्यक्ष मृत्युंजय राय भी मौके पर पहुंचे और काफी समझाने-बुझाने के बाद स्थिति को नियंत्रित किया जा सका। वडियो फुटेज के आधार पर कार्रवाई की जाएगी दरोगा अजय कुमार तिवारी की तहरीर पर भटनी पुलिस ने विशाल राजभर, कृष्ण कुमार राजभर, श्याम बिहारी राजभर, कुंदन सिंह, मोनू यादव, मुकेश, नीरज, शनि राजभर, शिवानंद और सूरज सहित 100 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इन पर लोक शांति भंग करने, रास्ता अवरुद्ध करने और अभद्रता करने जैसी धाराओं में आरोप लगाए गए हैं। थानाध्यक्ष मृत्युंजय राय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। वीडियो फुटेज के आधार पर अन्य आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ भी आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    20 हजार रिश्वत लेते टेक्निकल सहायक अरेस्ट:सहारनपुर में पेस्टिसाइड सैंपल भरकर फंसाने की धमकी दी, एंटी करप्शन टीम पकड़ा
    Next Article
    कुशीनगर में दो बाइकों आमने-सामने भिड़ंत:भाई-बहन समेत 5 घायल, 3 की हालत गंभीर; गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment