Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही का दावा:9 सालों में कृषि क्षेत्र में ऐतिहासिक बदलाव, किसान सम्मान निधि से 3 करोड़ को फायदा

    2 hours ago

    1

    0

    कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने शनिवार को देवरिया में दावा किया कि योगी आदित्यनाथ सरकार के 9 वर्षों में उत्तर प्रदेश के कृषि क्षेत्र में व्यापक और ऐतिहासिक बदलाव हुए हैं। उन्होंने कहा कि राज्य गठन के बाद से अब तक की सरकारों में मौजूदा सरकार का प्रदर्शन सबसे बेहतर रहा है, जिससे प्रदेश एक नए कृषि मॉडल के रूप में स्थापित हुआ है। मंत्री ने बताया कि पहले प्रदेश में कानून व्यवस्था खराब थी और किसान खाद, बिजली तथा सिंचाई जैसी समस्याओं से जूझ रहे थे। मौजूदा सरकार ने इन सभी क्षेत्रों में महत्वपूर्ण सुधार किए हैं। उन्होंने जानकारी दी कि सरकार बनने के बाद 86 लाख किसानों का 36 हजार करोड़ रुपये का कर्ज माफ किया गया, जिससे उन्हें बड़ी राहत मिली। सिंचाई व्यवस्था में सुधार का जिक्र करते हुए शाही ने बताया कि पुरानी नहरों का पुनर्निर्माण किया गया और अधूरी परियोजनाओं को पूरा कर 30 लाख हेक्टेयर से अधिक भूमि को सिंचाई सुविधा से जोड़ा गया है। इसके अलावा, 92 हजार से अधिक पीएम कुसुम सोलर पंप लगाए गए, जिन पर किसानों को अनुदान भी दिया गया। बिजली और गन्ना भुगतान के संबंध में मंत्री ने बताया कि 16 लाख किसानों के नलकूपों के बिजली बिल माफ किए गए हैं, जिसके लिए सरकार 3600 करोड़ रुपये का भुगतान कर रही है। गन्ना किसानों को अब तक 3.15 लाख करोड़ रुपये का भुगतान किया जा चुका है, और गन्ना मूल्य 300 रुपये से बढ़ाकर 400 रुपये प्रति कुंतल किया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 3 करोड़ से अधिक किसानों को लगभग 99,500 करोड़ रुपये सीधे उनके खातों में भेजे गए हैं। फसल बीमा योजना के अंतर्गत लाखों किसानों को आपदा के समय आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। कृषि मंत्री ने बताया कि प्रदेश में खाद्यान्न उत्पादन 547 लाख मीट्रिक टन से बढ़कर 737 लाख मीट्रिक टन हो गया है। इसके साथ ही, तकनीक और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए ड्रोन तकनीक, कृषि विज्ञान केंद्र और किसान कल्याण केंद्रों का विस्तार किया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सिपाही ने पिता-पुत्र को टक्कर मारी, भीड़ ने पीटा, VIDEO:बोला- क्लच की जगह गलती से एक्सीलेटर दब गया, करणी सेना जिलाध्यक्ष समेत 5 पर FIR
    Next Article
    पेड़ से टकराई तेज रफ्तार बाइक, युवक की मौत:देवरिया में घर लौटते समय हुआ हादसा, बुआ के घर गया था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment