Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया में जमीनी विवाद में दो पक्षों में मारपीट:एक वृद्ध की मौत, आधा दर्जन घायल; 3 पकड़ाए

    2 hours ago

    2

    0

    देवरिया जिले के बरहज थाना क्षेत्र के करौदी गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट में एक वृद्ध की मौत हो गई। इस घटना में आधा दर्जन लोग घायल भी हुए हैं। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है और गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस के अनुसार, करौदी गांव निवासी बाबू लाल यादव और मरजाद यादव के बीच लंबे समय से जमीन का विवाद चल रहा था। शुक्रवार को बाबू लाल यादव के पुत्र द्वारा विवादित जमीन के पास मिट्टी रखी जा रही थी। मरजाद यादव ने इस पर आपत्ति जताई, जिसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते यह विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडों से एक-दूसरे पर हमला करने लगे। इस मारपीट में मरजाद यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने मरजाद यादव को तत्काल अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। झड़प में शिवकुमार यादव, ममता देवी, कलमी देवी, जयराम यादव और कांता यादव सहित अन्य लोग भी घायल हुए हैं। सभी घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। बरहज थानाध्यक्ष विशाल कुमार उपाध्याय ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि अन्य की तलाश में दबिश दी जा रही है। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर देहात में विहिप-बजरंग दल का प्रदर्शन:धर्मांतरण और ‘लव जिहाद’ पर सख्त कानून की मांग, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई
    Next Article
    मऊ के प्रधानों ने कार्यकाल बढ़ाने की मांग की:पंचायत चुनाव में देरी के चलते CM को भेजा पत्र

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment