Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया में 40% से अधिक पेट्रोल पंपों पर तेल खत्म:दो दिनों से कई पेट्रोल पंपों पर तेल नहीं, लोग भटक रहे

    6 hours ago

    2

    0

    देवरिया में 40 प्रतिशत से अधिक पेट्रोल पंपों पर डीजल और पेट्रोल की कमी से वाहन चालकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। पिछले दो दिनों से कई पेट्रोल पंपों पर तेल उपलब्ध नहीं होने के कारण लोग एक पंप से दूसरे पंप तक भटकने को मजबूर हैं। जहां तेल मिलने की सूचना मिली, वहां शाम होते ही लंबी कतारें लग गईं। जिला मुख्यालय के पूर्व कतरारी चौक मोड़, सलेमपुर, बनकटा सहित बिहार बॉर्डर से सटे ग्रामीण क्षेत्रों के कई पेट्रोल पंपों पर भी डीजल और पेट्रोल नहीं मिल रहा है। लगन का समय होने के कारण दोपहिया और चारपहिया वाहनों की आवाजाही अधिक है, जिससे जिन पंपों पर तेल उपलब्ध है, वहां भारी भीड़ जुट रही है। वाहन चालकों को अपनी गाड़ियों की टंकी फुल कराने के लिए आधे घंटे से लेकर एक घंटे तक इंतजार करना पड़ रहा है। कुछ स्थानों पर लंबी कतारों को लेकर आपसी कहासुनी और विवाद की स्थिति भी बन गई। खुखुंदू, सलेमपुर और जिला मुख्यालय के कई पंपों पर शाम के समय सैकड़ों वाहन कतार में खड़े देखे गए। वाहन चालकों का कहना है कि तेल खत्म होने की खबर के बाद लोग घबरा गए और जरूरत से ज्यादा पेट्रोल भरवाने लगे, जिससे स्थिति और बिगड़ गई। डीलर एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष श्रीकांत मणि त्रिपाठी ने बताया कि जिले में पेट्रोल और डीजल की कोई वास्तविक कमी नहीं है। उन्होंने इस अस्थायी समस्या का कारण बैतालपुर डिपो से टैंकरों की समय पर निकासी न होना बताया। आश्वासन दिया कि जल्द ही सभी पेट्रोल पंपों पर आपूर्ति सामान्य हो जाएगी। उन्होंने लोगों से घबराने की जरूरत नहीं होने की अपील करते हुए कहा कि जिले में पर्याप्त मात्रा में पेट्रोल और डीजल उपलब्ध है और स्थिति जल्द ही सामान्य हो जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    असिस्टेंट प्रोफेसर B.Ed के 107 पदों पर आवेदन शुरू:पुराने आवेदकों को भी करना होगा दोबारा आवेदन, लेकिन नहीं देनी होगी फीस
    Next Article
    फर्रुखाबाद में 10 एमबीए ट्रांसफार्मर खराब:नवाबगंज के 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment