Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया में 29 मार्च को 'अमृत प्रवास' कार्यक्रम होगा:किसानों-युवाओं के लिए दो प्रमुख संकल्पों की होगी घोषणा, मशाल जुलूस निकाले जाएंगे

    5 hours ago

    2

    0

    देवरिया में 29 मार्च को पूर्वांचल क्रांति दिवस के अवसर पर "अमृत प्रवास" कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। देवरिया क्लब (टाउन हॉल के पीछे) में शाम 4 बजे से होने वाले इस कार्यक्रम में किसानों की आय बढ़ाने और युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए दो प्रमुख संकल्पों की रूपरेखा प्रस्तुत की जाएगी। यह जानकारी देवरिया के सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने पीडी स्थित डाक बंगले में आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान दी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के साथ एक मशाल जुलूस भी निकाला जाएगा। सांसद त्रिपाठी के अनुसार, पहला संकल्प किसानों की आय में वृद्धि से संबंधित है। इसके तहत कृषि विशेषज्ञों के सहयोग से फसल उत्पादन बढ़ाने, भंडारण क्षमता विकसित करने, किसान क्रेडिट प्रणाली को डिजिटल तकनीक से जोड़ने और किसानों को सीधे बाजार से जोड़ने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। यह योजना जनभागीदारी के माध्यम से पायलट प्रोजेक्ट के रूप में चयनित विधानसभा क्षेत्रों से शुरू की जाएगी। दूसरा संकल्प स्थानीय युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने पर केंद्रित है। इसके अंतर्गत देवरिया लोकसभा क्षेत्र की देवरिया सदर, रामपुर कारखाना, पथरदेवा, फाजिलनगर और तमकुहीराज विधानसभाओं में उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए एक मजबूत इकोसिस्टम तैयार किया जाएगा। स्वयं सहायता समूहों और स्थानीय उद्यमियों के सहयोग से ग्रामीण क्षेत्रों में छोटे उद्योग स्थापित कर युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य होगा। कार्यक्रम के तहत शाम 5 बजे देवरिया क्लब से अमृत रेलवे स्टेशन तक एक मशाल जुलूस निकाला जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। इसके बाद शाम 5:30 बजे रेलवे स्टेशन परिसर में जनसभा आयोजित होगी, जहां विकास, रोजगार और जनभागीदारी पर चर्चा की जाएगी। आयोजकों ने बताया कि 29 मार्च का दिन ऐतिहासिक महत्व रखता है, क्योंकि इसी दिन वीर शहीद मंगल पांडेय ने अंग्रेजी शासन के खिलाफ क्रांति की शुरुआत की थी। इसी प्रेरणा के साथ "अमृत प्रवास" कार्यक्रम के माध्यम से जनपद में विकास, किसान समृद्धि और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में नई पहल की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चैती मेला पर 6 अप्रैल तक 24 घंटे रहेगी बिजली:डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल ने की पहल, तीन फीडरों को छूट
    Next Article
    बदायूं में तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर:बाइक सवार किशोरी की मौत, हादसे में एक युवक घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment