Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवबंद में माहौल बिगड़ने का प्रयास:ईद की नमाज़ के बाद अमेरिका और इजरायल के खिलाफ की नारेबाजी, पुलिस को पीछे हटना पड़ा

    9 hours ago

    2

    0

    सहारनपुर के थाना देवबंद क्षेत्र के गांव थितकी में ईद की नमाज़ के बाद उस वक्त हालात अचानक बिगड़ गए, जब नमाज़ से लौट रही भीड़ ने अमेरिका और इज़राइल के खिलाफ तीखी नारेबाजी शुरू कर दी। देखते ही देखते यह नारेबाजी एक उग्र प्रदर्शन में बदल गई, जिससे इलाके का माहौल तनावपूर्ण हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, शुरुआत में कुछ युवकों ने नारे लगाए, लेकिन धीरे-धीरे भीड़ बढ़ती गई और मामला हाथ से निकलता चला गया। मौके पर मौजूद पुलिस ने जब स्थिति को नियंत्रित करने की कोशिश की तो कुछ प्रदर्शनकारियों ने पुलिसकर्मियों के साथ बदसलूकी शुरू कर दी। इस दौरान धक्का-मुक्की और तीखी बहस भी हुई। कुछ समय के लिए पुलिस को पीछे हटना पड़ा। इससे साफ तौर पर प्रशासनिक नियंत्रण कमजोर पड़ता नजर आया, जिसने इलाके में कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना के बाद गांव में पुलिस बल बढ़ा दिया गया है और हालात पर नजर रखी जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वीडियो फुटेज और स्थानीय इनपुट के आधार पर उपद्रवियों की पहचान की जा रही है और जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    महिला की हत्या का खुलासा, पति समेत 3 गिरफ्तार:संपत्ति विवाद में किया था मर्डर, शव लटकाकर आत्महत्या दिखाने की कोशिश
    Next Article
    नोएडा में निवेश के नाम पर 43 लाख की ठगी:18 बार में पैसा किया ट्रांसफर, 500 परसेंट मुनाफा का दिलाया था भरोसा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment