Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दावा- अगरकर चीफ सिलेक्टर के पद से हटना चाहते हैं:BCCI को चिट्ठी, 4 अक्टूबर को कार्यकाल खत्म हो रहा; बोर्ड को नए सिलेक्टर की तलाश

    10 hours ago

    4

    0

    अजीत अगरकर भारतीय क्रिकेट टीम के चीफ सिलेक्टर के पद से हटना चाहते हैं। यह दावा न्यूज एजेंसी PTI ने अपनी एक रिपोर्ट में किया है। 48 साल के अगरकर ने BCCI को शुक्रवार को एक लेटर लिखकर बताया कि वे इस पद पर आगे जारी नहीं रहना चाहते। अगरकर का मौजूदा कार्यकाल 4 अक्टूबर में खत्म हो रहा है। उन्होंने 2027 वनडे वर्ल्ड कप तक अपना कार्यकाल बढ़ाने की इच्छा जताई थी। वे जुलाई 2023 में सिलेक्शन कमेटी के अध्यक्ष बने थे। लॉर्ड्स में रोहित शर्मा कंट्रोवर्सी के बाद सवाल उठे थे लॉर्ड्स वनडे से पहले रोहित शर्मा प्रकरण के बाद से अगरकर के पद पर सवाल उठे हैं। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि एक सिलेक्टर ने रोहित शर्मा को बताया था कि वे टीम की योजनाओं में नहीं हैं। रोहित ने शतक लगाकर खुद को साबित किया। वे लॉर्ड्स में वनडे शतक लगाने वाले पहले भारतीय भी बने थे। इसके बाद BCCI को मामले में हस्तक्षेप करना पड़ा था। अगरकर हटे तो पार्थिव पटेल संभावित उम्मीदवार अगर अगरकर का कार्यकाल खत्म होता है, तो BCCI तुरंत नया चयनकर्ता प्रमुख नियुक्त नहीं कर सकेगा। बोर्ड को पहले पद के लिए विज्ञापन जारी करना होगा। इसके बाद इंटरव्यू की प्रक्रिया होगी। इस प्रक्रिया के कारण नए अध्यक्ष की नियुक्ति में समय लग सकता है। अगरकर की जगह पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव पटेल संभावित उम्मीदवार हो सकते हैं। मीटिंग में बोर्ड अधिकारियों को फैसला लेने का अधिकार दिया BCCI की एनुअल जरनल मीटिंग में बोर्ड के पदाधिकारियों को सीनियर चयन समिति के अध्यक्ष के भविष्य पर फैसला लेने का अधिकार दिया गया। माना जा रहा था कि इस बैठक में अगरकर के भविष्य पर फैसला लिया जाएगा। ---------------------------------------------------- अगरकर से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… BCCI मीटिंग में अगरकर के भविष्य पर फैसला नहीं; धूमल फिर IPL गवर्निंग काउंसिल में BCCI की एनुअल जनरल मीटिंग में अजीत अगरकर के कार्यकाल को बढ़ाने पर फैसला नहीं हुआ है। जबकि, अरुण सिंह धूमल एक बार फिर IPL गवर्निंग काउंसिल के चेयरमैन चुने गए हैं। पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    मराठी मूवी 'गोंधल' ऑस्कर में भारत की ऑफिशियल एंट्री:धुरंधर, बॉर्डर 2, हनुमान अंश को पीछे छोड़ा; लोक परम्परा पर बेस्ड है कहानी
    Next Article
    एशियन गेम्स के बारे में सबकुछ:45 देश, 43 खेल और 469 मेडल इवेंट; भारत के 314 खिलाड़ी पहली बार उतरेंगे, वैभव सबसे कम उम्र के

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment