Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दातागंज में बीजेपी विधायक समेत भाई, गुर्गों, सजातियों का आतंक:बदायूं में HPCL कांड पर आजमगढ़ सांसद बोले- योगी का बुलडोजर करता है भेदभाव

    19 hours ago

    2

    0

    आजमगढ़ से सपा सांसद धर्मेंद्र यादव ने बदायूं में कहा कि योगी जी का बुलडोजर पीडीए और ब्राह्मणों के लिए खुद चल देता है। जबकि भाजपाई या सीएम के करीबी चाहें एचपीएसएल के अफसरों की हत्या में शामिल हों या बच्चों को जहर पिला दें, बुलडोजर की चाबी खो जाती है। सपा सांसद एचपीसीएल में हुए दोहरे हत्याकांड पर खुलकर बोले, साथ ही दातागंज विधायक समेत उनके भाई पर क्षेत्र में आतंक मचाने का आरोप भी बेबाकी से लगाया। पेश है उनसे खास बातचीत के कुछ अंश। सवाल– एचपीसीएल मामले में हर्षित मिश्रा नाम के अधिकारी की हत्या के बाद जिले की सियासत में में ठाकुर-ब्राह्मण फैक्टर बनता दिख रहा है। जवाब– हर्षित मिश्रा के पिता के दर्द को मैं समझ सकता हूं। उनका दर्द इसलिए भी जायज है। क्योंकि हर्षित और सुधीर गुप्ता ने पिछले कई महीने से प्रशासन को सुरक्षा को लेकर लिखकर दे रहे थे। अपनी हत्या की आशंका भी जता रहे थे। क्योंकि सैजनी समेत आसपास के पूरे इलाके में बीजेपी के क्षेत्रिय विधायक राजीव सिंह बब्बू, वो उनके भाई, उनके कुछ गुर्गे और कुछ सजातीय लोगों का इतना अत्याचार और आतंक वर्तमान योगी जी की सरकार में है कि हर्षित की हत्या के बाद उनके पिता ने रियेक्ट किया है, मैं समझता हूं यह पिता का दर्द है। बीजेपी के लोग संवेदनहीन है। ये दर्द को नहीं समझते हैं। हम समाजवादी लोग, हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूरी पार्टी इन परिवारों के साथ हैं। जो भी हमारा हक बनता है, इन परिवारों को न्याय और दोषियों को सजा दिलाने का। उस पर हम मजबूती से काम करेंगे। सवाल- राजकीय मेडिकल कालेज में तैनात स्टाफ को ठहरने तक के पर्याप्त जगह नहीं मिल पा रही है। जवाब- नौ साल से बीजेपी सत्ता में है। 10 बजट उनके पेश हुए, हम तो पांच साल सत्ता में रहते मेडिकल कालेज का 75 फीसद काम हमने पूरा करके दिखाया। सारे के सारे काम सपा सरकार के हैं। आप 10 साल में इनका बजट निकालना चाहिए कि इन्होंने मेडिकल कालेज को कितना बजट दिया और अखिलेश सरकार के 5 साल में कितन बजट मिला। बस उसकी तुलना करके पब्लिक के सामने रखना है। इससे ज्यादा मुझे कुछ नहीं कहना। इन्होंने (बीजेपी) बदायूं को बद से बदतर बना दिया है। सारे विकास कार्य चौपट करके रख दिए हैं। यहां बर्बाद करने के सारे षड्यंत्र हो रहे हैं। सवाल- 2027 के विधानसभा चुनाव में प्रदेश में कितनी सीटें ला रहे हैं। जवाब- हम लोग ऐतिहासिक सरकार बनाएंगे इस बार। मुझे लगता है जिस तरह से राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में जनमानस का भरोसा सपा में बढ़ता जा रहा है, लगातार दिन व दिन पार्टी व हमारे लीडर के प्रति जनता का विश्वास बढ़ रहा है और जनता निराश है मौजूदा सरकार से। भय और आतंक से, फर्जी एनकाउंटर से, बुलडोजर से। बुलडोजर की भी एक बिडंवना है कि जब ये योगी जी के लोग चाहें हत्याएं करें पेट्रोलियम के अधिकारियों की चाहें बच्चों को जहर पिलाएं। कितना भी बड़ा अपराध करें, उनके बुलडोजर की चाबी खो जाती है। वहीं पीडीए या ब्राह्मण परिवार पर बुलडोजर अपने आप चलने लगता है। जनता निराश है इसलिए सरकार को बदलेगी और अखिलेश यादव को सीएम बनाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बच्चों ने गौरैया संरक्षण पर जागरूकता फैलाई:देवरिया की ब्लूमिंग रोज एकेडमी में ड्राइंग प्रतियोगिता, DFO ने की संरक्षण की अपील
    Next Article
    बुलंदशहर में बारिश दूसरे दिन भी जारी:ठंडी हवाओं के साथ तेज बूंदाबांदी, कई जगहों पर गेहूं की फसल गिरी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment