Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देश-विदेश के प्रमुख घटनाक्रम, राहुल गांधी का वार और S Jaishankar का बयान

    3 hours ago

    1

    0

    शनिवार को शाम छह बजे तक ‘भाषा’ की विभिन्न फाइल से जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं :प्रादे122 तेलंगाना सम्मेलन राहुल भाजपा नीत शासन में भारत अब लोकतंत्र नहीं रहा : राहुल गांधी हैदराबाद, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भाजपा पर तीखा हमला करते हुए शनिवार को आरोप लगाया कि भारत अब वास्तव में लोकतंत्र नहीं रहा।प्रादे88 तेलंगाना राहुल दूसरीलीड गिग कामगार कांग्रेस गिग कामगारों को विकास में साझेदार मानती है, उनके साथ खड़ी है : राहुल गांधी हैदराबाद, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को तेलंगाना सरकार की ओर से गिग कामगारों के कल्याण के लिए बनाए गए कानून को श्रमिकों को समर्पित किया तथा उन्हें अर्थव्यवस्था की नींव और विकास में साझेदार बताया।दि34 जयशंकर अमेरिका व्यापार समझौता भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर ‘जल्द’ लग सकती है मुहर, अंतिम दौर के मुद्दों पर बातचीत जारी: जयशंकर नयी दिल्ली, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शनिवार को कहा कि भारत और अमेरिका ने प्रस्तावित व्यापार समझौते से जुड़े ज्यादातर मुद्दों को सुलझा लिया है और शेष चिंताओं को दूर करने के लिए बातचीत जारी है।दि35 विदेश मंत्रालय चीन भारत जयशंकर चीन से लगती सीमा पर ‘अधिक हलचल’, भारत सीमावर्ती बुनियादी ढांचे को मजबूत कर रहा : जयशंकर नयी दिल्ली, विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने शनिवार को कहा कि चीन के साथ भारत की सीमा पर ‘हलचल’ बढ़ी है और इसके मद्देनजर भारतीय सैनिकों की लगातार और कहीं अधिक बड़ी तैनाती की जरूरत है।प्रादे117 बंगाल अभिषेक दूसरी लीड पूछताछ अभिषेक बनर्जी से सोशल मीडिया पोस्ट मामले में चार घंटे तक हुई पूछताछ कोलकाता, तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार और गुजराती समुदाय को कथित तौर पर निशाना बनाने वाले सोशल मीडिया पोस्ट के संबंध में दर्ज प्राथमिकी के सिलसिले में कोलकाता पुलिस ने शनिवार को उनसे करीब चार घंटे तक पूछताछ की।वि15 पाक पीएमएमएल हाफिज सईद से जुड़े संगठन ने पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के मुख्यमंत्री को कानूनी नोटिस भेजा लाहौर, मुंबई हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद से जुड़े पाकिस्तान के एक राजनीतिक दल ने पंजाब प्रांत की मुख्यमंत्री मरियम नवाज को एक कानूनी नोटिस भेजा है। यह नोटिस उनके उन बयानों को लेकर दिया गया है, जिनमें उन्होंने इस दल को “आतंकवादी”, “गैर-कानूनी” और “प्रतिबंधित” संगठन बताया था।वि14 अमेरिका उड़ानें दूसरी लीड बाधित अमेरिका में उड़ानों पर लगी रोक हटने के बाद भी हजारों उड़ानें रद्द वाशिंगटन, अमेरिका में हवाई यातायात नियंत्रण प्रणाली में खराबी के कारण शुक्रवार को देशभर में उड़ानों पर लगी रोक हटने के बावजूद शनिवार को 2,000 से अधिक उड़ानें रद्द करनी पड़ीं, जिससे बड़ी संख्या में यात्री प्रभावित हुए और खेल टीमों को अपनी यात्रा के लिए वैकल्पिक इंतजाम करने पड़े।अर्थ19 चीन शेनझेन एपीईसी चीन करेगा एपीईसी शिखर सम्मेलन की मेजबानी बीजिंग, चीन अपने शहर शेनझेन में अगले सप्ताह 33वें एशिया-प्रशांत आर्थिक सहयोग (एपीईसी) शिखर सम्मेलन की मेजबानी करेगा। इस दौरान चीन, अमेरिका और रूस के राष्ट्रपति एक ऐतिहासिक त्रिपक्षीय बैठक भी करेंगे।अर्थ14 न्यायालय यस बैंक यस बैंक ने एटी-1 बॉन्ड को बट्टे खाते में डालने के फैसले पर न्यायालय में याचिका दायर की नयी दिल्ली, यस बैंक ने उच्चतम न्यायालय में एक पुनर्विचार याचिका दायर कर उसके उस आदेश की समीक्षा करने का अनुरोध किया है, जिसमें मार्च, 2020 में 8,415 करोड़ रुपये के एडिशनल टियर-1 (एटी-1) बॉन्ड को बट्टे खाते में डालने के बैंक के प्रशासक के फैसले को रद्द करने के बंबई उच्च न्यायालय के निर्देश को बरकरार रखा गया था।खेल19 खेल फुटबॉल सैफ भारत भारत ने भूटान को 2-1 से हराकर सैफ चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाई ढाका, गत चैंपियन भारत ने शनिवार को यहां पीवी विष्णु और चिंगलेनसाना सिंह के गोल की बदौलत भूटान को 2-1 से हराकर सैफ फुटबॉल चैंपियनशिप के फाइनल में प्रवेश किया।खेल7 खेल बैडमिंटन लीड भारत लक्ष्य सेन कुमामोतो मास्टर्स जापान के फाइनल में कुमामोतो (जापान), भारत के लक्ष्य सेन ने शनिवार को यहां कुमामोतो मास्टर्स जापान सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए दुनिया के 10वें नंबर के खिलाड़ी इंडोनेशिया के अल्वी फरहान को तीन गेम में हराकर लगातार दूसरे पुरुष एकल फाइनल में जगह बनाई।द कन्वरसेशन के साथ अनुबंध के तहत जारी खबरें:वि13 माइक्रोसॉफ्ट डिजिटल मजबूती माइक्रोसॉफ्ट संकट, मजबूत डिजिटल व्यवस्था की जरूरत को लेकर चेतावनी लंदन, माइक्रोसॉफ्ट के लिए शुक्रवार की 13 तारीख वाकई बहुत दुर्भाग्यपूर्ण साबित हुई। इस प्रौद्योगिकी दिग्गज की सेवाओं में आई एक बड़ी गड़बड़ी के कारण दुनिया भर में लाखों लोगों का डिजिटल संचार ठप हो गया।वि12 भोजन चिकित्सक विशेषज्ञ ‘भोजन दवा का काम करता है’ : क्या है यह अवधारणा? जैक्सन (अमेरिका), वैज्ञानिक अध्ययनों से इस बात के व्यापक प्रमाण मिले हैं कि हमारे खानपान की आदतों का स्वास्थ्य पर अच्छा और बुरा, दोनों तरह का असर पड़ता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    "जेवर के छह गांवों को मिलेगी 18 से 22 घंटे बिजली, सेक्टर-28 बिजली घर से होगी आपूर्ति"
    Next Article
    परिसीमन बिल पास हुआ तो 2029 का Lok Sabha चुनाव देश में आखिरी होगा: Ashok Gehlot

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment