Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देश-विदेश के महत्वपूर्ण घटनाक्रम: शनिवार दोपहर तक की बड़ी खबरें

    9 hours ago

    1

    0

    शनिवार को अपराह्न दो बजे तक ‘भाषा’ की विभिन्न फाइल से जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं :प्रादे34 तेलंगाना राहुल लीड गिग कामगार कांग्रेस गिग कामगारों को विकास में साझेदार मानती है, उनके साथ खड़ी है : राहुल गांधी हैदराबाद : कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को तेलंगाना सरकार की ओर से गिग कामगारों के कल्याण के लिए बनाए गए कानून को श्रमिकों को समर्पित किया तथा उन्हें अर्थव्यवस्था की नींव और विकास में साझेदार बताया।दि10 नेहरू लीड कांग्रेस नेहरू पर अब भी हो रहे हमले भारत के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता का प्रमाण : कांग्रेस नयी दिल्ली : कांग्रेस ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती पर आधुनिक भारत के निर्माण में उनके योगदान को याद करते हुए शनिवार को कहा कि उनके निधन के छह दशक से अधिक समय बाद भी संविधान और लोकतंत्र को नष्ट करने की कोशिश करने वाले लोग उन पर हमले कर रहे हैं, जो भारत के प्रति नेहरू की अटूट प्रतिबद्धता का प्रमाण है।दि16 भाजपा पितृसत्ता लीड कांग्रेस ‘पितृसत्ता को खत्म करो’ का नारा खोखला, झारखंड के विधायक के खिलाफ पॉक्सो मामले पर कांग्रेस चुप: भाजपा नयी दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को कांग्रेस पर झारखंड के अपने मौजूदा विधायक के खिलाफ एक नाबालिग आदिवासी लड़की के यौन उत्पीड़न के गंभीर आरोपों पर चुप्पी साधने का आरोप लगाया और महिला सुरक्षा के प्रति पार्टी की प्रतिबद्धता को लेकर सवाल उठाए।प्रादे38 बंगाल अभिषेक पूछताछ सोशल मीडिया पोस्ट से जुड़े मामले में पूछताछ के लिए पुलिस के सामने पेश हुए अभिषेक बनर्जी कोलकाता : तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक पोस्ट से जुड़े मामले में पूछताछ के लिए शनिवार को यहां पुलिस के सामने पेश हुए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।दि14 माइक्रोसॉफ्ट सेवा बहाल माइक्रोसॉफ्ट की सभी सेवाएं बहाल, कंपनी ने वैश्विक स्तर पर बाधा के लिए माफी मांगी नयी दिल्ली : ‘आउटलुक’ ईमेल समेत माइक्रोसॉफ्ट की विभिन्न सेवाओं में वैश्विक स्तर पर आई व्यापक बाधा के बाद कंपनी की सभी सेवाएं शनिवार को बहाल हो गईं और उसने सेवाएं बाधित होने से हुई परेशानी के लिए गहरा खेद जताया।दि11 धनखड़ एम्स छुट्टी पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को एम्स से मिली छुट्टी नयी दिल्ली, पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को शनिवार को यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) से छुट्टी दे दी गई। परिवार के सूत्रों ने यह जानकारी दी।दि20 सीबीआई महादेव लीड छापेमारी महादेव सट्टेबाजी ऐप मामला: सीबीआई ने छापेमारी कर डिजिटल उपकरण, महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए नयी दिल्ली, केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी ऐप मामले की जांच के सिलसिले में छह राज्य में 33 स्थान पर छापेमारी कर डिजिटल उपकरण, मोबाइल फोन और ऐसे दस्तावेज बरामद किए हैं, जिनसे ‘म्यूल’ बैंक खातों और हवाला के जरिए धन के लेनदेन के संकेत मिले हैं। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।दि6 सीबीआई सीसीटीवी पीएमओ पीएमओ अधिकारी बनकर सीसीटीवी कंपनी पर दबाव बनाने का आरोप, सीबीआई ने दर्ज किया मामला नयी दिल्ली, केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने एक ऐसे व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है, जिस पर प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) का वरिष्ठ अधिकारी बनकर एक सीसीटीवी कंपनी पर भारी छूट की दरों पर उपकरण और सेवाएं उपलब्ध कराने का दबाव बनाने का आरोप है।अर्थ3 ट्राई स्पैम ट्राई ने दूसरी तिमाही में स्पैम पर कार्रवाई कर 1.24 लाख से अधिक मोबाइल कनेक्शन बंद किए नयी दिल्ली : दूरसंचार नियामक ट्राई ने अवांछित वाणिज्यिक संचार (यूसीसी) पर अंकुश लगाने के लिए चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के दौरान 1.24 लाख से अधिक दूरसंचार संसाधनों के खिलाफ कार्रवाई की और 374 संस्थाओं को एक साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया।वि9 अमेरिका भारत राजदूत आत्ममंथन करें, दूसरों को उपदेश देना बंद करें: भारतीय राजदूत क्वात्रा का यूएससीआईआरएफ को जवाब वाशिंगटन : भारतीय राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने एक अमेरिकी सलाहकार निकाय से अपने पूर्वाग्रहों पर आत्ममंथन करने और दूसरों को उपदेश देना बंद करने को कहा है।खेल3 खेल भारत लीड टीम गुरनूर बरार टेस्ट टीम में शामिल, कुलदीप यादव को रिलीज किया गया वेलिंगटन : तेज गेंदबाज गुरनूर बरार को न्यूजीलैंड के खिलाफ 19 नवंबर से शुरू होने वाली दो टेस्ट मैच की शृंखला के लिए शनिवार को भारतीय टीम में शामिल किया गया जबकि स्पिनर कुलदीप यादव को रिलीज (टीम से हटा लेना) कर दिया गया क्योंकि इस शृंखला में तेज गेंदबाजों के अनुकूल पिचें मिलने की उम्मीद है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Yes Milord: एक-दो नहीं, महिला ने रचाईं 9 शादियां! सातवें पति पर लगाया प्रताड़ना का आरोप तो कोर्ट ने पलट दिया पूरा खेल!
    Next Article
    तमिलनाडु रेल परियोजना में 4 करोड़ के नुकसान पर CBI ने पूर्व इंजीनियरों पर दर्ज किए केस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment