Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देश और दुनिया की प्रमुख खबरें: शाम 6 बजे तक का विशेष News Roundup

    2 hours from now

    1

    0

    ‘भाषा’ की विभिन्न फाइल से सोमवार शाम छह बजे तक जारी मुख्य समाचार इस प्रकार हैं:दि47 भाजपा कांग्रेस लीड अंसारी हामिद अंसारी की टिप्पणी ने कांग्रेस के ‘मुस्लिम लीग, माओवादी’ चरित्र को उजागर किया: भाजपा नयी दिल्ली, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी की ‘‘हिंदू दक्षिणपंथी सांप्रदायिकता’’ संबंधी टिप्पणी को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला करते हुए सोमवार को आरोप लगाया कि इससे विपक्षी दल का ‘‘मुस्लिम लीग, माओवादी’’ चरित्र उजागर हो गया है।प्रादे51 महाराष्ट्र आईआईटी आत्महत्या डीन छात्र आत्महत्या मामला: आईआईटी मुंबई के डीन सूर्यनारायण डूला पद से हटाए गए मुंबई, मुंबई स्थित भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) ने छात्र की आत्महत्या के मामले में सोमवार को डीन सूर्यनारायण डूला को तत्काल प्रभाव से पद से हटा दिया।प्रादे50 बिहार जमुई वीडियो प्रतिक्रिया जमुई में लड़की से बदसलूकी: राज्य महिला आयोग ने रिपोर्ट मांगी, सरकार ने सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया जमुई, बिहार के जमुई जिले में सड़क किनारे एक लड़के और लड़की के साथ ‘बदसलूकी’ के मामले में पुलिस ने सोमवार को कहा कि उसने कथित घटना से जुड़े वीडियो के आधार पर सात आरोपियों की पहचान कर ली है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।दि31 अदालत सोनिया गांधी अदालत ने मतदाता सूची में सोनिया गांधी के नाम संबंधी मामले में मजिस्ट्रेट के आदेश को रद्द किया नयी दिल्ली, दिल्ली की एक अदालत ने 11 सितंबर, 2025 के मजिस्ट्रेट अदालत के उस आदेश को चुनौती देने वाली पुनरीक्षण याचिका सोमवार को स्वीकार कर ली, जिसमें कांग्रेस नेता सोनिया गांधी का नाम 1983 में भारतीय नागरिकता हासिल करने से तीन साल पहले मतदाता सूची में शामिल किए जाने के आरोप की जांच से इनकार किया गया था।प्रादे76 उप्र नवीन विपक्ष सपा, कांग्रेस की ‘बांटो और राज करो’ नीति उत्तर प्रदेश में फिर लागू नहीं होने देंगे: नितिन नवीन मेरठ, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (सपा) पर अंग्रेजों की ‘बांटो और राज करो’ नीति अपनाने का सोमवार को आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा उत्तर प्रदेश में इस नीति को “किसी भी हाल में” फिर से लागू नहीं होने देगी।दि23 कांग्रेस जीएसटी जीएसटी दरों में कटौती को महंगाई ने किया बेअसर: कांग्रेस नयी दिल्ली, कांग्रेस ने सोमवार को कहा कि सितंबर, 2025 में की गई जीएसटी दरों में कटौती का उपभोग बढ़ाने पर असर ‘मिला-जुला’ रहा है और बढ़ती महंगाई ने कई उपभोक्ता वस्तुओं पर इस कटौती के प्रभाव को लगभग बेअसर कर दिया है।प्रादे54 गोवा राहुल मिमिक्री भाजपा राहुल के कार्यक्रम में ‘मिमिक्री’: मेघवाल, गोवा के मुख्यमंत्री ने संस्कृति का अपमान करार दिया पणजी, केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने इंदौर में राहुल गांधी के एक हालिया कार्यक्रम में मिमिक्री किए जाने को लेकर सोमवार को कांग्रेस सांसद की आलोचना की और आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की दिवंगत मां से संबंधित टिप्पणी भारतीय संस्कृति का अपमान है।वि16 रूस लीड चुनाव रूस में पुतिन समर्थक पार्टी ने संसद पर दबदबा बरकरार रखा मॉस्को, यूक्रेन से युद्ध शुरू होने के बाद रूस में पहली बार हुए संसदीय चुनाव में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन समर्थित यूनाइटेड रशिया पार्टी ने देश की संसद में अपना बहुमत बरकरार रखा है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।दि13 कांग्रेस एसआईआर एसआईआर ‘दोषपूर्ण प्रक्रिया’, अब ‘भस्मासुर’ बन चुकी है: कांग्रेस नयी दिल्ली, कांग्रेस ने सोमवार को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को ‘‘दोषपूर्ण प्रक्रिया’’ बताया और आरोप लगाया कि यह अब ‘‘भस्मासुर बन गई है, जो अपने लोगों को ही चपेट में ले रही है’’।अर्थ33 भारत न्यूजीलैंड लीड एफटीए भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौता 20 अक्टूबर से लागू होगा: पीयूष गोयल नयी दिल्ली, भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुक्त व्यापार समझौता (एफटीए) 20 अक्टूबर से लागू होगा। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को कहा कि इस कदम से दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार और निवेश को बढ़ावा मिलेगा।खेल37 खेल एशियाड हॉकी भारत लीड महिला दीपिका, रूतुजा, नवनीत की हैट्रिक से भारत ने इंडोनेशिया को 17 . 1 से हराया काकामिगाहारा, ड्रैग फ्लिकर दीपिका, फॉरवर्ड रूतुजा पिसाल और नवनीत कौर की हैट्रिक के दम पर भारतीय महिला हॉकी टीम ने इंडोनेशिया को 17 . 1 से हराकर एशियाई खेलों के पूल बी में सोमवार को लगातार दूसरी जीत दर्ज की।खेल35 खेल एशियाड बैडमिंटन लीड भारत भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम बांग्लादेश को हराकर क्वार्टर फाइनल में इचिनोमिया, भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम बांग्लादेश को 3 . 0 से हराकर एशियाई खेलों में सोमवार को क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई।‘द कन्वरसेशन’ के साथ अनुबंध के तहत जारी मुख्य समाचार:वि18 नींद मनोवैज्ञानिक नींद में क्यों बोलते हैं लोग? मनोवैज्ञानिक ने समझाया मिसीसिपी (अमेरिका), उज़्बेकिस्तान की मुबीना (15) ने सवाल किया कि हम सोते समय बोलते क्यों हैं? हर कोई सोता है, लेकिन नींद को लेकर बहुत कम लोग इसकी बारीकियों को समझते हैं।वि17 लूपस संक्रमण प्रतिरक्षा अत्यधिक मजबूत होने पर भी संक्रमण के प्रति संवेदनशील क्यों होते हैं लूपस से पीड़ित लोग नॉक्सविले (अमेरिका), लूपस बीमारी से पीड़ित लोगों को अत्यधिक सक्रिय प्रतिरक्षा प्रणाली होने के बावजूद जीवाणु संक्रमण से निजात पाने में समस्या पेश आ सकती है। मेरी टीम और मैंने पाया कि ऐसा इसलिए हो सकता है क्योंकि पुरानी और निरंतर रहने वाली सूजन ऐसे लोगों की प्रतिरक्षा कोशिकाओं को भ्रमित कर देती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Sant Kabir Nagar में सपा सांसद के खिलाफ केस करने वाले का अपहरण, 4 गिरफ्तार
    Next Article
    Jamui Case: 'छिटपुट घटनाएं होती रहती हैं', Bihar Minister Shravan Kumar के बयान पर बवाल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment