Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दोस्त की जगह परीक्षा देता युवक पकड़ा गया:बुलंदशहर के कॉलेज में निरीक्षकों ने जांच की, फर्जी परीक्षार्थी पर केस दर्ज

    2 hours ago

    1

    0

    बुलंदशहर में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ की बाह्य परीक्षा के दौरान एक फर्जी परीक्षार्थी को पकड़ा गया है। ईश्वरदयाल-परसंदी देवी (स्नातकोत्तर) महाविद्यालय, स्याना बस स्टैंड के निकट स्थित परीक्षा केंद्र पर प्रथम पाली की संस्थागत परीक्षा में यह मामला सामने आया। प्राचार्य प्रो. अरविंद कुमार द्वारा थाना कोतवाली देहात को दी गई तहरीर के अनुसार, कॉलेज कोड-298 खजान सिंह भगवती देवी डिग्री कॉलेज, मुरसाना के छात्र मोहित गौतम के स्थान पर हनी उर्फ ब्रह्मानंद निवासी रंगपुर, थाना सलेमपुर परीक्षा कक्ष संख्या-6 में परीक्षा दे रहा था। परीक्षा के दौरान कक्ष निरीक्षकों रंजीत कुमार मौर्य, कुतुब नाज और गौरव कुमार गौड़ ने युवक की पहचान संदिग्ध लगने पर जांच की, जिससे यह फर्जीवाड़ा उजागर हुआ। तहरीर में आरोप लगाया गया है कि वास्तविक छात्र मोहित गौतम ने दूसरे व्यक्ति के माध्यम से अनुचित तरीके से परीक्षा दिलाने का प्रयास किया। कॉलेज प्रशासन ने इसे परीक्षा में गंभीर अनियमितता मानते हुए पुलिस से आवश्यक कानूनी कार्रवाई की मांग की है। इस मामले के सामने आने के बाद शिक्षा जगत में हड़कंप मच गया है और परीक्षा की निष्पक्षता पर सवाल उठने लगे हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। कॉलेज प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नकल और फर्जीवाड़े के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जालौन में शॉर्ट सर्किट से होटल में लगी आग:लाखों का सामान जलकर राख, फ्रीजर भी नष्ट, भारी नुकसान
    Next Article
    ASP अनुज चौधरी मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई होगी:संभल हिंसा : पुलिसकर्मियों पर FIR के आदेश पर हाईकोर्ट ने रोक लगाई थी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment