Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    थ्रेशर में कटकर इकलौते बेटे की मौत:आगरा में परिवार सरसों की मड़ाई कर रहा था, तिरपाल पर बच्चा लेटा; खिंचकर अंदर चला गया

    4 hours ago

    1

    0

    आगरा में सरसों की मड़ाई के दौरान दिल दहला देने वाला हादसा हो गया। थ्रेशर मशीन के पास तिरपाल पर लेटा 2 साल का मासूम अचानक मशीन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना गुरुवार शाम की है। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। हादसा थाना फतेहपुर सीकरी क्षेत्र के नगला मानसिंह गांव में हुआ। इकलौता बेटा था मानव नगला मानसिंह गांव निवासी आकाश अपने परिजनों के साथ खेत पर सरसों की मड़ाई कर रहे थे। उन्होंने अपने बेटे मानव को थ्रेशर के पास तिरपाल पर लिटा दिया था। इसी दौरान मशीन चलने से तिरपाल खिंचकर अंदर चला गया और उसके साथ बच्चा भी मशीन में फंस गया। जब तक मशीन रोकी गई, तब तक देर हो चुकी थी। परिजन खून से लथपथ बच्चे को बाहर निकालकर मदद के लिए दौड़े, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी। मानव अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था, जिससे परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बुलंदशहर में बदला मौसम, बूंदाबांदी से मिली राहत:तापमान में आई गिरावट, फसलों के खराब होने की संभावना
    Next Article
    ‘धुरंधर 2’ को टॉप से हटाने आ रहे रणबीर कपूर, Ramayana पर आया ऐसा अपडेट, खुशी से झूम उठेंगे फैंस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment