Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दुर्गागंज में आरएसएस कार्यकर्ताओं का पथ संचलन:हिंदू नव वर्ष पर दिखा उत्साह, लोगों ने किया स्वागत

    4 hours ago

    2

    0

    भदोही जनपद के दुर्गागंज बाजार में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के कार्यकर्ताओं ने आज पथ संचलन का आयोजन किया। यह कार्यक्रम हिंदू नव वर्ष के आगमन के अवसर पर निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान स्वयंसेवक निर्धारित वेशभूषा में अनुशासित ढंग से कतारबद्ध होकर बाजार के प्रमुख मार्गों से गुजरे। पथ संचलन के दौरान देशभक्ति और सांस्कृतिक नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। बताया गया कि इस पथ संचलन का उद्देश्य हिंदू नव वर्ष का स्वागत करना, सामाजिक एकता और सांस्कृतिक जागरूकता को बढ़ावा देना था। स्थानीय लोगों ने भी जगह-जगह खड़े होकर पथ संचलन का स्वागत किया और कार्यक्रम की सराहना की। इस अवसर पर अशोक सिंह, विंध्यवासिनी पांडे, नरेंद्र तिवारी, अंकित सिंह, पंकज पुनवासी और सुनील मिश्रा सहित कई प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे। पूरे आयोजन के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चंदौली में 1709 लीटर अवैध शराब नष्ट:पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर की कार्रवाई, आवेदन देकर मांगी थी अनुमति
    Next Article
    मेरठ के टीपी नगर में ट्रांसपोर्टरों की बैठक:व्यवसाय से जुड़ी समस्या और जर्जर सड़कों की हालत के मुद्दे को उठाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment