Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    थर्ड जेंडर ने कलाकारों के घर पर किया हमला:देवरिया में रुपयों के लेनदेन विवाद में तीन घायल, मेडिकल कॉलेज में भर्ती

    3 hours ago

    2

    0

    देवरिया के सिंधी मिल कॉलोनी में रुपयों के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में थर्ड जेंडर ने राधा-कृष्ण की झांकी प्रस्तुत करने वाले कलाकारों के किराए के मकान पर हमला कर दिया। शनिवार शाम हुई इस घटना में तीन कलाकार गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। हरिद्वार के ज्वालापुर लाल मंदिर के पास की रहने वाली अल्पना और हल्द्वानी निवासी संजू समेत अन्य कलाकार सिंधी मिल कॉलोनी में किराए पर रहते हैं। ये कलाकार धार्मिक कार्यक्रमों में राधा-कृष्ण की झांकी प्रस्तुत करते हैं। शुक्रवार को ये कलाकार एक कार्यक्रम में शामिल हुए थे, जहां ऑर्केस्ट्रा का भी आयोजन था। इसी दौरान ऑर्केस्ट्रा में काम करने वाली कुछ थर्ड जेंडरों से रुपयों के लेनदेन को लेकर उनका विवाद हो गया। शुरुआती कहासुनी को मौके पर मौजूद लोगों ने शांत करा दिया था। संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई होगी शनिवार शाम करीब 6 बजे, जब कलाकार अपने कमरे पर मौजूद थे, तभी आधा दर्जन से अधिक थर्ड जेंडर वहां पहुंच गए। उन्होंने अचानक हमला कर दिया और कलाकारों के साथ मारपीट की, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस हमले में तीन कलाकार गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव कर स्थिति को शांत कराने का प्रयास किया। स्थानीय लोगों के अनुसार, थर्ड जेंडरों ने काफी देर तक हंगामा किया, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज भेजा, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और मामले की जानकारी जुटाई। घायलों की ओर से पुलिस को तहरीर दिए जाने की तैयारी की जा रही है। कोतवाल राकेश राय ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पंकज चौधरी ने 5000 महिलाओं के साथ मशाल जुलूस निकाला:4 मंत्री पैदल चले, महिलाएं बोलीं- चुनाव में कांग्रेस-सपा को जवाब देंगी
    Next Article
    अभिनव गर्ल्स कॉलेज में संस्कृति-स्वच्छता का संगम:तीन दिवसीय कार्यशाला में छात्राओं ने लोक नृत्य प्रस्तुत किए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment