Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    थार ने मां-5 साल की बेटी को कुचला, मौत:काशी में 200 मीटर घसीटा, गुस्साए लोगों ने पथराव किया; रिंग सेरमनी से लौट रही थीं

    1 day ago

    1

    0

    वाराणसी में रविवार रात साढ़े 11 बजे थार सवारों ने बाइक सवार मां- मासूम बेटी और देवर को कुचल दिया। हादसे में मां-बेटी की मौत हो गई, जबकि देवर गंभीर घायल हो गया। महिला मौसी की बेटी की रिंग सेरेमनी से लौट रही थी। हादसा शहर के मंडुवाडीह क्षेत्र में प्रयागराज-वाराणसी हाईवे पर हुआ। टक्कर के बाद मां, बेटी और देवर बाइक समेत थार के बोनट में फंस गए। तीनों चीखते रहे, लेकिन ड्राइवर ने गाड़ी नहीं रोकी, बल्कि रफ्तार बढ़ा दी। 200 मीटर तक तीनों को घसीट ले गया। इसी दौरान बाइक फंसने के कारण थार के पहिए जाम हो गए। इसके बाद आरोपी थार छोड़कर फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने थार में फंसे घायलों को निकालने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो पाए। 15 मिनट के भीतर मां-बेटी की तड़प-तड़पकर मौत हो गई। हादसे से गुस्साए लोगों ने थार में तोड़फोड़ की और पथराव किया। हाईवे पर जाम लगा दिया। सूचना पर चार थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। दो घंटे बाद पुलिस के समझाने पर लोग शांत हुए। हादसे से जुड़ी 3 तस्वीरें देखिए- पढ़िए पूरा मामला मिर्जामुराद के बेनीपुर के रहने वाले मनोज राजभर सऊदी में जॉब करते हैं। उनकी पत्नी सोनी राजभर और बेटी आराध्या (5) गांव में रहती थीं। रविवार को सोनी की मौसी की बेटी की रिंग सेरेमनी थी। सोनी अपने देवर मनीष के साथ मोढैला गांव कार्यक्रम में शामिल होने गई थीं। समारोह के बाद तीनों बाइक से घर आ रहे थे। भुलनपुर के पास होटल प्राइम लैंड के सामने थार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे। 15 मिनट बाद मंडुवाडीह पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक मां-बेटी की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने किसी तरह तीनों को बाहर निकाला। लहूलुहान हालत में मनीष को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। मनीष के सिर और गर्दन पर चोटें आई हैं। डॉक्टरों ने उसे ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस जब मां-बेटी के शव ले जाने लगी तो लोगों ने हंगामा कर दिया। पुलिस पर आरोपियों को पकड़ने का दबाव बनाते हुए थार पर पथराव कर दिया। मामला बिगड़ता देख पुलिस ने चार थानों की फोर्स बुलवाई। करीब दो घंटे तक हंगामा चला। मां ने बताया 4 लोग रिंग सेरेमनी में गए थे मां हीरामनी ने बताया कि बनारस के एक लॉन में छिकैया (रिंग सेरेमनी) थी। जिसमें शामिल होने के लिए मेरा छोटा बेटा, बड़ी बहू और पोती शाम 4 बजे घर से निकले थे। हमारे घर के चार लोग गए थे। फिर प्रोग्राम के बाद बाकी लोग घर चले आए। छोटा बेटा और बड़ी बहू बाद में निकले। देर रात जब घर नहीं पहुंचे तो बेटे के फोन पर कॉल की। किसी डॉक्टर ने उठाया। उसने बताया कि हादसे में घायल हो गए हैं। बहू-बेटा अस्पताल में भर्ती हैं। परिजनों को लेकर ट्रामा सेंटर आ जाइए। जब हम लोग अस्पताल पहुंचे तो वहां बहू-पोती का शव मिला। भाई बोला- पुलिस ने लाठीचार्ज किया मनोज के भाई मोनू ने बताया कि हम लोगों को रात में सूचना मिली। मौके पर पहुंचे तो पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। हमारे हाथ में चोट लगी है। मनीष की 26 अप्रैल को शादी हुई थी। एसीपी रोहनिया संजीव शर्मा ने बताया कि महिला और उसकी बेटी की हादसे के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वारदात के बाद सीसी फुटेज खंगाले हैं, हुलिया और कार नंबर के आधार पर थार सवारों की पहचान की जा रही है। सर्विलांस की टीम उनका लोकेशन खंगाल रही है। जल्द ही आरोपी गिरफ्तार किए जाएंगे। …………….. ये खबर भी पढ़िए- योगी मंत्रिमंडल में 6 नए मंत्री बने, 2 का प्रमोशन:शपथ के बाद राज्यपाल-सीएम के पैर छुए, कृष्णा पासवान ने जयश्रीराम के नारे लगाए यूपी की योगी कैबिनेट का आज दूसरी बार विस्तार हुआ। 2 कैबिनेट और 4 राज्यमंत्री मिलाकर 6 नए सदस्य शामिल हुए। वहीं 2 राज्य मंत्रियों को प्रमोशन देकर राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाया गया।पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    कंबल बाबा की मसाज से मंत्री बने विधायकजी:अब बुलडोजर चलाएंगी MLA मैडम; बिछड़ने के गम में डूबे IAS साहब
    Next Article
    2027 में कम हो सकते हैं सपा के मुस्लिम प्रत्याशी:अखिलेश केदारेश्वर मंदिर से छवि बदल रहे, अब ‘पंडितजी’ की सलाह से चलेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment