Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दीपक गोयल बने लायंस क्लब हापुड़ ग्रेटर के सचिव:नई कार्यकारिणी ने संभाली जिम्मेदारी, तालियों के साथ हुआ स्वागत

    20 hours ago

    2

    0

    हापुड़। बुधवार को लायंस क्लब हापुड़ ग्रेटर ने लायनिस्टिक वर्ष 2025-26 के समापन पर अपनी नई कार्यकारिणी की घोषणा की। रेलवे रोड स्थित गोल्डन ट्यूलिप होटल में आयोजित पारिवारिक मिलन समारोह में सुधीर गुप्ता को अध्यक्ष, दीपक गोयल को सचिव और सचिन गर्ग को कोषाध्यक्ष चुना गया। सदस्यों ने नई टीम का तालियों से स्वागत किया और उनके सफल कार्यकाल की कामना की। समारोह में वीडीजी-1 पीएमजेएफ लायन नवनीत अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। क्लब ने उनका माल्यार्पण कर और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मान किया। इस अवसर पर आगामी डिस्ट्रिक्ट गवर्नर आदित्य गुप्ता द्वारा क्लब के सदस्य अनुज मित्तल और अनुज गोयल को डिस्ट्रिक्ट कमेटी चेयरपर्सन की जिम्मेदारी दिए जाने पर भी प्रसन्नता व्यक्त की गई। उत्कृष्ट सेवाओं के लिए विजय वर्मा और लवलीन गुप्ता को सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त, वर्षभर क्लब की बैठकों के सफल संचालन में महत्वपूर्ण योगदान देने वाली तीनों लायन लेडीज़ को भी सम्मान प्रदान किया गया। कार्यक्रम में बच्चों और बड़ों के लिए विभिन्न मनोरंजक खेल आयोजित किए गए, जिनमें सभी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। अंत में, सभी सदस्यों ने "सर्विस – द सोल ऑफ लायंस" की भावना के साथ समाजसेवा के कार्यों को और अधिक समर्पण के साथ आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। नवनियुक्त अध्यक्ष सुधीर गुप्ता ने कहा कि नई टीम सेवा, सामाजिक सरोकार और क्लब की गतिविधियों को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए प्रतिबद्धता से कार्य करेगी। सचिव दीपक गोयल ने बताया कि क्लब का मुख्य उद्देश्य समाज के जरूरतमंद लोगों तक अधिक से अधिक सेवा कार्य पहुंचाना है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि सभी सदस्यों के सहयोग से नए सत्र में कई जनहितकारी अभियान चलाए जाएंगे। कार्यक्रम के अंत में अनुज गोयल ने सभी उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जौनपुर में भाजपा ने किया कार्यकर्ता सम्मेलन:डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जयंती पर 'संस्मरण पखवाड़ा' का आयोजन
    Next Article
    बिजली पोल से चिपककर मवेश की मौत का LIVE VIDEO:गोंडा में 10 सेकेंड तक करंट से छटपटाता रहा, पूरी घटना CCTV में कैद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment