Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दैनिक भास्कर की खबर का असर:कुशीनगर में दिनदहाड़े अपहरण मामले में केस दर्ज, नाबालिग को पुलिस कस्टडी में रखा

    2 hours ago

    1

    0

    कुशीनगर के रामकोला थाना क्षेत्र में नाबालिग का दिनदहाड़े अपहरण करने की कोशिश की गई। नाबालिग के पिता का आरोप है कि उन्होंने घटना के दिन ही रामकोला थाने में लिखित शिकायत दी थी, लेकिन पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। यहां तक कि जब बेटी का फोन आया और इसकी सूचना पुलिस को दी गई, तब भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। पिता का कहना है कि वे लगातार थाने के चक्कर लगाते रहे, लेकिन पुलिस निष्क्रिय बनी रही। जब इस मामले को दैनिक भास्कर ने उठाया तो पुलिस ने रविवार को गुमशुदगी का रिपोर्ट दर्ज किया और नाबालिग को थाने लाकर पुलिस अभिरक्षा में रखा। दरअसल, सिधावे कटकुईया गांव निवासी नाबालिग 10 अप्रैल की सुबह करीब 9:30 बजे साइकिल से विजयपुर स्थित एक गारमेंट्स दुकान पर काम करने जा रही थी। इसी दौरान पुल के पास सुनसान जगह पर पहले से घात लगाए बैठे बोलेरो सवार बदमाश उसे जबरन वाहन में बैठा लिया और गोरखपुर होते हुए अयोध्या-फैजाबाद की ओर ले गए। रास्ते में आरोपियों ने सड़क किनारे गाड़ी रोककर शराब पीना शुरू किया। इसी दौरान युवती ने साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए मौके का फायदा उठाया और वहां से भाग निकली। युवती किसी तरह लखनऊ जा रही बस में सवार होकर लखनऊ पहुंची और वहां से ट्रेन के जरिए गोरखपुर लौट आई। गोरखपुर पहुंचने के बाद उसने एक सब्जी विक्रेता के मोबाइल से अपने पिता को फोन कर पूरी घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पिता मौके पर पहुंचे और बेटी को सकुशल घर ले आए। पीड़ित पिता का आरोप है कि उन्होंने घटना के दिन ही रामकोला थाने में लिखित शिकायत दी थी, लेकिन पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया। यहां तक कि जब बेटी का फोन आया और इसकी सूचना पुलिस को दी गई, तब भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। पिता का कहना है कि वे लगातार थाने के चक्कर लगाते रहे, लेकिन पुलिस निष्क्रिय बनी रही। पिता ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस आरोपियों को पकड़ने के बजाय उन्हें ही प्रताड़ित कर रही है और मीडिया में बयान देने से रोक रही है। वहीं, उपनिरीक्षक शुभम वर्मा ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    राज्य सूचना आयुक्त ने RTI क्रियान्वयन पर जताई नाराजगी:बोले- 75% मामलों में हस्तक्षेप के बाद मिली सूचना, 143 अधिकारियों पर कार्रवाई
    Next Article
    मुजफ्फरनगर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ:जिले का नाम लक्ष्मीनगर करने की मांग, रालोद विधायक गुलाम मोहम्मद को गेट से लौटाया गया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment