Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दैनिक भास्कर ऐप के कॉन्टेस्ट में चमकी किस्मत:गोरखपुर के राम सिंह यादव को मिला बंपर प्राइज, बोले-खबर पढ़ने की आदत का मिला इनाम

    3 hours ago

    2

    0

    गोरखपुर के रहने वाले राम सिंह यादव को दैनिक भास्कर ऐप पर आयोजित कॉन्टेस्ट में बंपर इनाम मिला है। मोबाइल की दुकान चलाने वाले राम सिंह ने दैनिक भास्कर से बातचीत में बताया कि नियमित रूप से खबरें पढ़ने की आदत ही उन्हें इस इनाम तक लेकर आई। उन्हें LG का डबल डोर फ्रिज पुरस्कार के रूप में मिला है, जिससे उनके परिवार में खुशी का माहौल है। दैनिक भास्कर से बातचीत में राम सिंह यादव ने कहा कि मैं पिछले करीब पांच सालों से रोजाना दैनिक भास्कर ऐप पर खबरें पढ़ रहा हूं। इस ऐप पर मुझे अपने गोरखपुर जिले की खबरों के साथ-साथ देश-विदेश की भी पूरी जानकारी मिल जाती है। फोटो और वीडियो के साथ खबरें होने से समझना आसान हो जाता है और किसी खबर को छोड़ना नहीं पड़ता। सही जवाब दिए और मिल गया इनाम उन्होंने बताया, “कुछ दिन पहले ऐप पर कॉन्टेस्ट चल रहा था। मैंने सोचा कि इसमें हिस्सा लेना चाहिए। मैंने सभी सवालों के सही जवाब दिए। इसके बाद मुझे पता चला कि मेरा नाम बंपर इनाम के लिए चुना गया है। जब मुझे LG का डबल डोर फ्रिज मिला तो मुझे बहुत खुशी हुई। यह मेरे लिए बड़ी बात है।” जानिए कोन हैं राम सिंह… राम सिंह यादव ने बताया कि वह शंकरपुर, बेलघाट के रहने वाले हैं और अपनी मोबाइल की दुकान से परिवार का खर्च चलाते हैं। उनके परिवार में माता-पिता, पत्नी, भाई-बहन और बच्चे समेत कुल 8 सदस्य हैं। उन्होंने कहा, “यह इनाम हमारे पूरे परिवार के लिए काफी काम का है। इससे घर की जरूरतों में मदद मिलेगी और सभी लोग बहुत खुश हैं।” राम सिंह ने बातचीत में कहा, “जो छात्र पढ़ाई कर रहे हैं या प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए दैनिक भास्कर ऐप बहुत फायदेमंद है। यहां करंट अफेयर्स की अच्छी जानकारी मिलती है। रोज पढ़ने से ज्ञान भी बढ़ता है और तैयारी भी मजबूत होती है।”
    Click here to Read more
    Prev Article
    छात्र की हत्या के पांचवे दिन थाने का घेराव:हत्यारों के घरों पर बुलडोजर चलाने और सरकारी नौकरी की मांग
    Next Article
    LSG की हार के बाद मैदान पर संजीव गोयनका और ऋषभ पंत के बीच गंभीर चर्चा, VIDEO वायरल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment