Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    थाने में युवक ने लगाया फंदा, 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड:बागपत में SP बोले- अस्पताल में मौत, चोरी के केस में घर से उठाया था, परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया, हंगामा

    2 hours ago

    1

    0

    बागपत में चोरी के मामले में थाने लाए गए युवक की मौत हो गई है। शनिवार को दोघट थाना क्षेत्र की भड़ल पुलिस चौकी में 22 वर्षीय एक युवक ने फंदा लगाकर जान देने की कोशिश की। युवक की हालत बिगड़ता देख उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पुलिस पर बेरहमी से पीटने और फांसी लगाकर हत्या करने का सनसनीखेज आरोप लगाया है। घटना के विरोध में गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया और भारी हंगामा किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी ने देर रात खुद मौके पर पहुंचकर जांच की और चौकी प्रभारी समेत 3 पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। अब पूरा मामला विस्तार से पढ़िए... चोरी के शक में उठाया, परिजनों को मिलने नहीं दिया जानकारी के अनुसार, निरपुड़ा गांव का रहने वाला 22 वर्षीय रोहित मजदूरी करता था। पुलिस उसे चोरी के शक में सुबह भड़ल पुलिस चौकी लेकर आई थी। परिजनों का आरोप है कि पुलिस रोहित को दिन भर चौकी में बिठाए रही और उन्हें सुबह से उससे मिलने नहीं दिया गया। लगातार गुहार लगाने के बाद भी जब पुलिस ने रोहित से बात नहीं कराई, तो परिजनों को अनहोनी की आशंका सताने लगी। परिजनों का आरोप- पुलिस ने प्रताड़ित कर फांसी पर लटकाया परेशान परिजन जब भारी संख्या में चौकी पहुंचे और हंगामा शुरू किया, तब पुलिस आनन-फानन में रोहित को एक निजी अस्पताल ले गई। वहां से उसे बुढ़ाना सीएचसी और फिर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिजनों ने सीधा आरोप लगाया है कि पुलिस ने पूछताछ के नाम पर रोहित को बुरी तरह प्रताड़ित किया और फिर फांसी लगाकर उसकी हत्या कर दी। उन्होंने पुलिस पर पूरे मामले को दबाने की कोशिश करने का भी आरोप लगाया। एसपी का दावा- गमछे से फंदा लगाया, 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड हंगामे की सूचना पर एसपी सूरज कुमार राय खुद देर शाम करीब साढ़े आठ बजे भड़ल पुलिस चौकी पहुंचे। घटनाक्रम की जांच के बाद एसपी ने बताया कि पूछताछ पूरी होने के बाद रोहित को उसके परिजनों के सुपुर्द करने के लिए स्वजनों को भी चौकी पर बुलाया गया था। पुलिस का दावा है कि इसी दौरान रोहित ने चौकी के अंदर अपने गले में गमछा बांधकर पंखे से लटककर आत्महत्या का प्रयास किया। पुलिसकर्मियों ने उसे फंदे से उतारा और अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। एसपी ने बताया कि प्रथम दृष्टया लापरवाही पाए जाने पर चौकी प्रभारी सुरेश कुमार और दो सिपाही (आरक्षी) आकाश व आदेश को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। सड़क पर उतरे ग्रामीण, छावनी में तब्दील हुआ इलाका पुलिस हिरासत में मौत की खबर गांव में आग की तरह फैल गई। आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने सड़क जाम कर दी और दोषी पुलिसकर्मियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर अड़ गए। हालात बेकाबू होते देख मौके पर कई थानों की पुलिस फोर्स पीएसी के साथ तैनात कर दी गई और पूरा इलाका छावनी में तब्दील हो गया। मौके पर पहुंचे सीओ बड़ौत अंशु जैन ने परिजनों को शांत कराया और निष्पक्ष जांच व सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया। एसपी के निर्देश पर परिजनों की तहरीर के आधार पर दोघट थाने में संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में 'मंगल महोत्सव-2026' का शुभारंभ:बड़ा मंगल को श्रद्धा, स्वच्छता और संस्कार से जोड़ने की पहल
    Next Article
    IPL- 9 ओवर में चेन्नई का स्कोर 85/2:गायकवाड क्रीज पर, उर्विल-सैमसन पवेलियन लौटे; मुंबई ने 160 का टारगेट दिया है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment