Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    थाना में भाजपाइयों का हंगामा, महिलाओं ने चूड़ियां तोड़ीं:कानपुर में महिला की सुनवाई न होने पर भड़कीं, हनुमान चालीसा का पाठ किया

    5 hours ago

    2

    0

    नौबस्ता थाने में महिला की शिकायत पर सुनवाई न करने पर सोमवार दोपहर भाजपाइयों ने थाने का घेराव कर जोरदार हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान महिला कार्यकर्ताओं ने थाने के गेट पर चूड़ियां तोड़ी दीं। हनुमान चालीसा का पाठ किया। सूचना पर डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी, एडीसीपी साउथ योगेश कुमार मौके पर पहुंचे और महिला की तहरीर पर मुकदमा और सुनवाई न करने वाले दरोगा पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। इसके बाद भाजपाई वापस लौट गए। 2 तस्वीर देखिए… शिकायत के बावजूद कार्रवाई न करने का आरोप यशोदा नगर एस ब्लॉक निवासी महिला के मुताबिक वर्ष 2025 में उसका विवाह हुआ था। इसके बाद से ही पति का अत्याचार शुरू हो गया। आरोप है कि पति चाकू, बांका जैसै हथियार दिखा कर डराता। चूंकि सास-ससुर का पहले ही निधन हो चुका है तो पति के बुआ, फूफा से शिकायत की उन्होंने भी पति का ही साथ दिया। आरोप है 20 मार्च को पति ने फिर मारपीट की। जिस पर डायल-112 पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस पति को थाने ले गई, जहां उसने माफी मांग ली, हालांकि इसके बावजूद फिर अत्याचार शुरू कर दिया। आरोप है कि पुलिस भी रिपोर्ट नहीं दर्ज कर रही है। डीसीपी ने दिए FIR दर्ज करने के आदेश इस पर वह सोमवार को भाजपाइयों के साथ नौबस्ता थाने पहुंची। पुलिस ने जब भाजपाइयों की नहीं सुनी तो सभी इंस्पेक्टर के ऑफिस के बाहर धरने पर बैठ गए। डीसीपी साउथ दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि पति-पत्नी के बीच आपसी विवाद है। पुलिस रिपोर्ट दर्ज करने से पहले सुलह का मौका देती है, लेकिन महिला रिपोर्ट दर्ज कराना चाह रही है, इस पर एफआईआर का निर्देश दे दिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवरिया में 30 एकड़ गेहूं की फसल राख:रुद्रपुर में झोपड़ियां जलीं, तीन परिवारों का सामान नष्ट
    Next Article
    हाथरस में शिक्षकों ने निकाला मशाल जुलूस:सेवारत शिक्षकों के लिए टीईटी अनिवार्यता का विरोध

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment