Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दलित युवक पर बोतल से हमला, सिर पर वार:सुल्तानपुर में पुलिस पर आरोप, आरोपी को हिरासत से छोड़ा

    4 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले में एक दलित युवक पर पुरानी रंजिश के चलते हमला किया गया है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेने के बाद बिना कार्रवाई के छोड़ दिया, जिससे अब वे भयभीत हैं। यह घटना सुलतानपुर के गोसाईगंज थाना क्षेत्र के ग्राम कसमऊ की है। निवासी बृजेश कुमार ने पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर न्याय की गुहार लगाई है। बृजेश के अनुसार, यह घटना 1 अप्रैल को हुई जब वह अपने ट्यूबवेल पर गए थे। आरोप है कि वहीं के रहने वाले अरबाज ने पुरानी रंजिश के चलते गाली-गलौज की और कांच की टूटी बोतल से उनके सिर पर वार कर दिया। हमले में बृजेश बेहोश हो गए। पुलिस ने इस मामले में विभिन्न धाराओं और एससी/एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस आरोपी अरबाज को थाने तो लाई, लेकिन उसी शाम उसे बिना किसी ठोस कार्रवाई के छोड़ दिया गया। पीड़ित बृजेश और उनका परिवार अब डरा हुआ है। उनका कहना है कि आरोपी लगातार उन्हें जान से मारने की धमकी दे रहा है। बृजेश ने सुलतानपुर के पुलिस अधीक्षक से आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर जेल भेजने और उन्हें कानूनी सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मैनपुरी में 156 वाहनों के कटे चालान, 3.50 लाख जुर्माना:यातायात नियमों के उल्लंघन पर पुलिस ने चलाया विशेष अभियान
    Next Article
    मैनपुरी पुलिस ने MBA छात्रा पर की कार्रवाई:मारपीट का वीडियो बनाने और समझौते से इनकार का आरोप, एसपी से न्याय की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment