Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दिल्ली में मिक्सर-ग्राइंडर से हलवाई के हाथ काटने की कोशिश:शादी के बकाया पैसे मांगने गया था; छत पर बांधकर पीटा; दो नाबालिग भी गिरफ्तार

    3 hours ago

    2

    0

    दिल्ली के द्वारका में शादी में काम के बकाया पैसे मांगने पर हलवाई को बांधकर पीटा गया और मिक्सर ग्राइंडर से उसके हाथ काटने की कोशिश की गई। पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक, शुक्रवार को 32 साल के लोकेश गुप्ता ने अजय पाल के यहां 20 अप्रैल को शादी में काम किया था। लोकेश हलवाई होने के साथ टेंट का काम भी करता था। उसने शादी में काम के लिए ₹2.5 लाख मांगे थे। इसमें से लगभग 2 लाख रुपए बकाया थे। लोकेश 24 अप्रैल को जैसे ही पैसे लेने पहुंचा, अजय पाल ने 2-3 साथियों के साथ उसे पकड़ लिया। वे उसे जबरन छत पर ले गए और उसके साथ मारपीट की। लोकेश के दोनों हाथों पर गंभीर चोटें आईं और काफी खून बहा। 3 गिरफ्तार, दो नाबालिग पुलिस ने दिल्ली के डाबरी थाने में FIR दर्ज की है। लोकेश का बयान दर्ज कर लिया गया है और 53 साल के अजय पाल को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में पुलिस ने अजय के घर से दो नाबालिगों को भी हिरासत में लिया। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। घायल होने के बाद गुप्ता को पहले पास के निजी अस्पताल में ले जाया गया। बाद में उन्हें एम्स रेफर किया गया। दिल्ली में बीच सड़क पैंट उतारकर युवक को पीटा दिल्ली के लक्ष्मी नगर इलाके में एक पिता और बेटे के साथ खुलेआम मारपीट का मामला सामने आया था। घटना 2 जनवरी की है, जिसका CCTV फुटेज अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दिखा कि कुछ लोग एक युवक को उसके घर से घसीटकर बाहर लेकर गए। सड़क पर ले जाकर आरोपियों ने युवक की पैंट उतार दी और और लातों से उसकी पिटाई की। CCTV फुटेज में दिखा कि घटना के दौरान दो पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। फिर भी आरोपियों ने युवक की पिटाई करनी नहीं छोड़ी। पूरी खबर पढ़ें… ----------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… दिल्ली में IRS अफसर की बेटी का रेप-मर्डर:डुप्लीकेट चाबी से घर में दाखिल हुआ; 12 घंटे पहले अलवर में भी महिला से दुष्कर्म का आरोप दिल्ली के पॉश इलाके कैलाश हिल्स में बुधवार सुबह आयकर विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी की 22 वर्षीय बेटी की घर में घुसकर हत्या कर दी गई। आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया, फिर मोबाइल फोन चार्जिंग केबल से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    श्रीसंत के IPL ‘थप्पड़कांड’ का जख्म फिर हुआ हरा, हरभजन को इंस्टा पर किया ब्लॉक, बोले- 1 करोड़ बना लिए…
    Next Article
    4 दिन में 1.24 लाख लोग पहुंचे केदारनाथ:भैरवनाथ के कपाट खुलने के बाद धाम में सांयकालीन आरती शुरू, प्रशासन ने भ्रामक खबरों का किया खंडन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment