Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दुल्हन से पूछा- चूल्हे पर खाना पका लोगी:बाराबंकी में 7 फेरों से पहले गैस किल्लत को लेकर दूल्हे की शर्त, रजामंदी पर शादी

    5 hours ago

    1

    0

    बाराबंकी में दूल्हे ने सात फेरे लेने से पहले पूछा चूल्हे में खाना बना लोगी। दुल्हन के सामने रसोई गैस संकट को लेकर एक अनोखी शर्त रखी। दुल्हन ने समझदारी दिखाते हुए यह शर्त मान ली, जिसके बाद धूमधाम से जयमाल हुई। यह अनोखी शादी उत्तर प्रदेश के थाना लोनी कटरा क्षेत्र में हुई। यहां के दूल्हे अशोक ने अपनी होने वाली दुल्हन लक्ष्मी के सामने एक ऐसी शर्त रखी, जिसने वहां मौजूद लोगों को कुछ देर के लिए सोचने पर मजबूर कर दिया। दरअसल, शादी के दिनों में दूल्हे अशोक को घरेलू रसोई गैस सिलेंडर लेने के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था। कई दिनों तक गैस एजेंसी के चक्कर काटने और लंबी लाइन में लगने के बावजूद उसे समय पर सिलेंडर नहीं मिल पाया। इस परेशानी ने दूल्हे को इतना प्रभावित किया कि उसने अपनी भविष्य की गृहस्थी को लेकर यह सवाल खड़ा कर दिया। पहले देखें 2 तस्वीरें… जयमाल से ठीक पहले दूल्हे अशोक ने दुल्हन लक्ष्मी से शर्त रखते हुए कहा कि अगर भविष्य में रसोई गैस सिलेंडर की ऐसी ही किल्लत हो जाए, तो क्या वह चूल्हे पर खाना बनाने के लिए तैयार रहेंगी? यह सवाल सुनकर वहां मौजूद बाराती और घराती कुछ पल के लिए चौंक गए। दुल्हन लक्ष्मी ने बिना हिचकिचाए इस शर्त को स्वीकार कर लिया। अशोक प्राइवेट नौकरी करते हैं। लक्ष्मी ग्रेजुएशन कर रखा है। दुल्हन के इस जवाब ने न सिर्फ दूल्हे को संतुष्ट किया, बल्कि वहां मौजूद लोगों के चेहरे पर भी मुस्कान ला दी। इसके बाद पूरे रीति-रिवाज के साथ जयमाल की रस्म पूरी हुई और शादी का कार्यक्रम आगे बढ़ा। सिलेंडर के लिए दूल्हे ने झेली थी परेशानी। ग्रामीणों के मुताबिक इसमें छिपा है बड़ा संदेश ग्रामीणों का कहना है कि यह शर्त भले ही सुनने में अलग लगे, लेकिन इसमें एक बड़ा संदेश छिपा है। आज के समय में जहां लोग छोटी-छोटी बातों पर रिश्तों में दरार डाल देते हैं। शादी तोड़ देते हैं। वहीं इस जोड़े ने समझदारी और परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढालने की मिसाल पेश की है। इस अनोखी शादी की चर्चा अब पूरे इलाके में हो रही है। लोग इसे एक मजेदार लेकिन सीख देने वाली घटना के रूप में देख रहे हैं। साथ ही यह भी साफ हो गया कि घरेलू समस्याएं चाहे कितनी भी बड़ी क्यों न हों। अगर आपसी समझ और सहयोग हो तो हर मुश्किल आसान हो सकती है। ------------------------------- ये खबर भी पढ़ेंः- महुआ ने IPS अजय पाल को फेयर-एंड-लवली बबुआ कहा:डांसर के साथ का वीडियो पोस्ट किया, लिखा- हीरोगिरी नहीं चलेगी पश्चिम बंगाल चुनाव में ऑब्जर्वर बनाए गए यूपी के IPS अधिकारी अजय पाल सुर्खियों में हैं। अब ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की सांसद महुआ मोइत्रा ने उन्हें ‘फेयर एंड लवली बबुआ’ कहा है। महुआ मोइत्रा ने सोशल मीडिया X पर दो वीडियो पोस्ट किए हैं। दावा किया है कि IPS अजय पाल शर्मा डांसर के साथ नाच रहे हैं। तंज कसते हुए उन्होंने कहा- हीरोगिरी थोड़ा संभलकर करिएगा, रहिए ठंडा-ठंडा, कूल-कूल। बंगाल में हमेशा तृणमूल। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा में सुबह बारिश अब धूप:अधिकतम तापमान 37 डिग्री तक जाएगा, तीन दिनों तक छाएंगे आंशिक बादल
    Next Article
    बांदा में 17 शिक्षकों का वेतन कटा:जनगणना प्रशिक्षण से अनुपस्थित रहने पर BSA ने की कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment