Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दुल्हन ने शादी से पहले प्रेमी के साथ जान दी:बाग में पेड़ पर लटके मिले, शाहजहांपुर में कल बारात आनी थी

    3 hours ago

    2

    0

    शाहजहांपुर में प्रेमी-प्रेमिका ने एक ही पेड़ पर फांसी लगा कर जान दे दी। दोनों का अफेयर चल रहा था। परिवार वाले शादी को राजी नहीं थे। वहीं युवती की कल बारात आनी थी। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोनों के शव घर से कुछ दूरी पर एक बाग में मिले। जानकारी के अनुसार, परिजनों को उनके रिश्ते पर आपत्ति थी और युवती की शादी कहीं और तय कर दी गई थी। इससे दोनों नाराज थे और एक-दूसरे से ही शादी करना चाहते थे। घटना थाना परौर की है। पहले देखें घटनास्थल की तस्वीरें… अब विस्तार से जानें पूरा मामला कुबेरपुर गांव के रहने वाले सोमेंद्र यादव (19) और नन्ही यादव (19) एक दूसरे से दो साल से अफेयर में थे। दोनों के घर आमने-सामने होने के कारण अक्सर सोमेंद्र घर आता जाता रहता था। परिजनों को जब अफेयर के बारे में पता चला तो उन्होंने शादी कराने से इनकार कर दिया। नन्ही की दूसरी जगह शादी तय कर दी गई। सोमेंद्र पिता शिव नारायण यादव किसान हैं। उनके चार बेटे हैं। जिसमें से सोमेंद्र तीसरे नंबर पर था, और मजूदरी करता था। नन्ही के पिता जितेंद्र यादव भी खेती-बाड़ी करते हैं। उनकी छह बेटियां हैं। जिसमें नन्ही दूसरे नंबर पर थी। युवती के परिवार वाले शादी को राजी नहीं थे। कल आनी थी युवती की बारात 7 अप्रैल को उसकी बदायूं के अल्लापुर में शादी तय कर दी गई। लड़का बीएससी की पढ़ाई कर रहा है। अभी कोई काम नहीं करता है। लेकिन इससे एक दिन पहले ही बुधवार सुबह 5 बजे दोनों अपने-अपने घरों ने निकले और लापता हो गए। परिजनों ने उनकी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। करीब 8 बजे ग्रामीणों ने एक बाग में एक ही पेड़ पर रस्सी के फंदे पर उनके शव लटके देखे। सूचना मिलते ही परिजन और पुलिस मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। घटना के संबंध में परिवार वालों से पूछताछ जारी है। एसपी सौरभ दीक्षित ने बताया कि युवक और युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। शवों का पंचनामा भरा जा रहा है और आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया यह मामला प्रेम प्रसंग का प्रतीत हो रहा है। --------------------------------- ये खबर भी पढ़िए- गाजियाबाद में ओले गिरे, नोएडा-प्रयागराज में बारिश:आज 45 जिलों में अलर्ट यूपी में पिछले 6 दिनों से आंधी-बारिश का सिलसिला जारी है। बुधवार सुबह से मौसम साफ है। धूप खिली है। हल्की हल्की ठंडी हवाएं गर्मी से राहत दिला रही हैं। इससे पहले देर रात गाजियाबाद में तेज बारिश के साथ ओले गिरे। नोएडा, प्रयागराज और मिर्जापुर में बारिश हुई। आज 45 जिलों में बारिश का अलर्ट है। कहीं-कहीं 60 किमी. की रफ्तार से आंधी भी चल सकती है। पूरी खबर पढ़िए-
    Click here to Read more
    Prev Article
    बंगाल चुनाव परिणाम के बाद TMC दफ्तर पर चला बुलडोजर
    Next Article
    कटखने कुत्तों के लिए चार करोड़ से बनेगा डॉग-शेल्टर:किचन में डॉग के मेन्यू के हिसाब से मिलेगा ब्रेकफास्ट, लंच व डिनर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment